June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi News: Sudhir Mahto became the president of Jharkhand Police Mens Association for the third time in a row. कोयलांचल झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

Ranchi News : तीसरी बार लगातार सुधीर महतो झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष बनें…

Ranchi News : तीसरी बार लगातार सुधीर महतो झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष बनें…
Spread the love

तीसरी बार लगातार सुधीर महतो झारखंड पुलिस मेंस

एसोसिएशन के अध्यक्ष बनें…

अनगड़ा  (अर्जुन कुमार प्रामाणिक ) : प्रखण्ड के जैप-2 परिसर स्थित कार्यालय में मंगलवार को झारखंड पुलिस एसोसिएशन टाटीसिलवे का चुनाव हुआ। इसमें टाटीसिलवे जैप 2 पुलिस कर्मियों द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद के लिए मतदान किया गया । सभी पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे। डेढ़ घंटे तक मतगणना के बाद चुनाव पर्यवेक्षक ने परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए खड़े सुधीर महतो ने 552 मत लाकर प्रतिद्वंदी को 311 मतों से पराजित कर दिया। सचिव पद के लिए खड़े समीर कच्छप ने 616 मत प्राप्त किया व 442 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। बता दें उपसभापति राजेन्द्र लोहरा 553 , कोषाध्यक्ष रामदास मुर्मू 655 संयुक्त सचिव मिथलेश कुमार सिंह 594 मतों से जीत हासिल किए । मौके पर चुनाव पदाधिकारी समीर मड़की सहायक चुनाव पदाधिकारी अजित जेरोम बाड़ा जयप्रकाश महतो व कामेश्वर शर्मा सहायक महामन्त्री उपस्थित हुए । विजयी प्रतिभागियों को सभी पुलिसकर्मियों ने बधाई दिया ।

Related posts

Ranchi News : राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय टाटीसिलवे में लाईब्रेरी का किया गया उद्घाटन….

admin

एकदिवसीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना तुडियांग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जिला बार एसोसिएशन ने न्यायालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin