October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पश्चिम सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

ईचागढ़:मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस ए मुहम्मदी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

ईचागढ़:मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस ए मुहम्मदी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

तिरुलडीह व चौड़ा में शान व शौकत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी

ईचागढ़:विद्युत महतो

Advertisements

Advertisements

ईचागढ़:गुरुवार को पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस के मौके पर कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के चौड़ा एवं तिरुलडीह में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोंगो ने जुलूस ए मुहम्मदी निकाला ओर ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार को मनाया। वहीं लोग हजरत मुहम्मद के आमद पर खुशी का इजहार करते नजर आए।

इस दौरान हुजूर की आमद मरहबा….आका की आमद मरहबा…हिंदुस्तान जिंदाबाद…इस्लाम जिंदाबाद.. की आवाज फिजा में गूंजती रही। जुलूस में नौजवानों ने हाथों में झंडा थामे हुए हुजूर की आमद में जश्न मनाया। इधर तिरुलडीह से निकाले गए जुलूस में लोगों ने तिरंगा झंडा भी लहराया। तिरुलडीह से मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस लेकर चौड़ा गांव गए और पूरा चौड़ा गांव घूमते हुए वापस तिरुलडीह मस्जिद आकर तिरुलडीह की जुलूस समाप्त हुई।

वहीं चौड़ा गांव के जुलूस में चौड़ा, चौड़ा मांझी टोला, पश्चिम बंगाल के हुरुमदा, सिरकाडीह गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग भी जुलूस लेकर पहुंचे और ईद मिलादुन्नबी मनाया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगो ने पैगंबर मुहम्मद के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जुलूस के दौरान कई जगहों पर लंगर लगाकर लोगो को तकसीम भी किया गया। इस दौरान देश मे अमन, चैन ओर तरक्की की दुआ मांगी गई।

जुलूस के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल ने दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किया था, वहीं तिरुलडीह थाना की पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर तिरुलडीह थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार भी चौड़ा के जुलूस में शामिल हुए और मुस्लिम समुदाय के लोंगो को ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।

Advertisements




Related posts

प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का विधायक ने किया शुभारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : बच्चों के विरुद्ध हो रहे विभिन्न अपराधों को लेकर संवेदीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन… | Vananchal 24TV Live

admin