June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Pakur: The Deputy Commissioner distributed the appointment letter between two people on the basis of compassion said to work in a disciplined manner. झारखण्ड पाकुड़ संथाल सुर्खियां

Pakur : उपायुक्त ने अनुकंपा के आधार पर दो लोगों के बीच बांटा नियुक्ति पत्र, कहा अनुशासित होकर करें काम….

Pakur : उपायुक्त ने अनुकंपा के आधार पर दो लोगों के बीच बांटा नियुक्ति पत्र, कहा अनुशासित होकर करें काम….
Spread the love

उपायुक्त ने अनुकंपा के आधार पर दो लोगों के बीच बांटा नियुक्ति पत्र, कहा अनुशासित

होकर करें काम….

 

पाकुड़ (रणविजय गुप्ता, संथाल ब्यूरो) समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री वरूण रंजन ने मृत सरकारी सेवक के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रखंड कार्यालय लिट़्टीपाड़ा में लिपिक के पद पर पदस्थापित स्वर्गीय इग्नेयुस मरांडी के पत्नी श्रीमती निभा विश्वास को प्रखंड कार्यालय लिट़्टीपाड़ा में अनुसेवक के पद पर नियुक्त किया गया। प्रखंड कार्यालय अमड़ापाड़ा में लिपिक के पद पर पदस्थापित स्वर्गीय प्रदीप कुमार भंडारी के पत्नी श्रीमती अनिता कुमारी को प्रखंड कार्यालय लिट़्टीपाड़ा में निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्त किया गया।

नियुक्ति पत्र देने के दौरान उपायुक्त श्री वरूण रंजन ने अनुशासित होकर कार्य करने तथा अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहने का निर्देश दिया। मौके पर प्रभारी, स्थापना उप समाहर्ता श्री विकास कुमार त्रिवेदी उपस्थित थे।

Related posts

सरायकेला:जंतर मंतर धरना प्रदर्शन से लौटे समाज के लोगों का हुआ सम्मान समारोह… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela ग्रामीण डाक सेवकों के प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल को किया गया स्थगित…

admin

उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ आस्था का महापर्व छठ व्रत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin