June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड टेक्नोलॉजी बिज़नेस सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:होंडा कंपनी के नई सीरीज के तीन बाइकों की समारोह आयोजित कर हुई लॉन्चिंग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:होंडा कंपनी के नई सीरीज के तीन बाइकों की समारोह आयोजित कर हुई लॉन्चिंग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। होंडा कंपनी के नई सीरीजों के तीन बाइकों की लॉन्चिंग सरायकेला स्थित श्रीराम होंडा शोरूम में समारोहपूर्वक की गई। श्री राम होंडा शोरूम सरायकेला में इस अवसर पर आयोजित लॉन्चिंग समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित एचएमएसआई एरिया इंचार्ज धीरेंद्र सिंह, पेब्को मोटर्स से रंजन कृष्णन, कोटक महिंद्रा से कुणाल किशोर, एलएंडटी फाइनेंस से रवि गिरी, आईबीएल से रामचंद्र दास एवं श्री राम होंडा शोरूम सरायकेला के प्रोपराइटर आशीष कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से होंडा कंपनी के नये फीचर के साथ नई सीरीज के तीन बाइक साइन-100, डीआईओ-125 एवं एसपी-160 की लांचिंग की।

मौके पर मुख्य रूप से सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया गणेश गागराई सहित सरायकेला आसपास पंचायत क्षेत्र के मुखिया, दर्जनों की संख्या में सरायकेला नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग और श्री राम होंडा शोरूम सरायकेला के कर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर ऑन डिमांड लॉन्च किए गए बाइक की बुकिंग भी की गई।

जानकारी देते हुए श्री राम होंडा शोरूम सरायकेला के प्रोपराइटर आशीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि दो पहिया बाइक और स्कूटी को लेकर लोगों में होंडा कंपनी का विश्वास है। जिसका उत्साह लोगों में लॉन्चिंग के साथ बाइक बुकिंग को लेकर देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों की आवश्यकता के अनुसार और लोगों की सुविधा को देखते हुए श्रीराम होंडा शोरूम की ओर से लोगों को उनके पसंद के होंडा कंपनी के बाइक और स्कूटी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : सड़क सुरक्षा को लेकर नपं उपाध्यक्ष ने सेफ ड्राइविंग सेफ जर्नी के लिए चालकों को किया जागरूक…

admin

ईचागढ़:विधायक ने डायरिया प्रभावित डुमरा हरिजन टोला में चापाकल लगवाकर अपना वादा किया पुरा…

admin

सहाय योजना के तहत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin