October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

ईचागढ़:विधायक ने डायरिया प्रभावित डुमरा हरिजन टोला में चापाकल लगवाकर अपना वादा किया पुरा…

ईचागढ़:विधायक ने डायरिया प्रभावित डुमरा हरिजन टोला में चापाकल लगवाकर अपना वादा किया पुरा…
Spread the love

विधायक ने डायरिया प्रभावित डुमरा हरिजन टोला में चापाकल लगवाकर अपना वादा किया पुरा…

ईचागढ़:विद्युत महतो

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमरा गांव के हरिजन बस्ती में बुधवार को डायरिया पीड़ितों का हालचाल लेने विधायक सविता महतो पहुंचे व चिकित्सा कैम्प का जायजा लिया था। वहीं 6 महिने से खराब पड़े सोलर चालित जल मिनार को भी मरम्मती कराकर चालु कराया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लगातार गांव में कैम्प कर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।विधायक ने हरिजन बस्ती के लोगों से वादा किया था कि चार दिनों के अंदर हरिजन बस्ती में नया चापाकल लगाया जाएगा।

चापाकल बोरिंग शुरू होते ही हरिजन बस्ती वासियों ने विधायक सविता महतो का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि विधायक सविता महतो ने हरिजन टोला में जो वादा किया था वह कार्य चार दिन में ही धरातल पर हुआ।मालूम हो कि डायरिया का चपेट में आने से मंगलवार को दो वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी थी।हरिजन बस्ती में करीब एक दर्जन ग्रामीण डायरिया से पीड़ित थे। डायरिया फैलने का कारण कुंआ का गंदा पानी पीने से फैलने का बात बताई जा रही है। मौके पर पूर्व मुखिया पंचानन पातर एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

RAMGARH :एक कुशल व्यवहार तथा मृदुभाषी व्यक्ति हैं प्रदीप कुमार शर्मा  . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : शहरी आजीविका मिशन के तहत महिला उद्यमियों के छह दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ . . .

admin

Saraikela News : समुदाय स्तरीय हितग्राहियों के चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ…

admin