June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: NCORD meeting held under the chairmanship of Deputy Commissioner... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : उपायुक्त की अध्यक्षता में NCORD की बैठक आयोजित… | Vananchal 24TV Live

Saraikela : उपायुक्त की अध्यक्षता में NCORD की बैठक आयोजित… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

उपायुक्त की अध्यक्षता में NCORD की बैठक आयोजित।

जिले में अफीम, गांजा की अवैध खेती को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित

करें; मादक पदार्थों के उपयोग से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव से लोगो को अवगत

करना जरूरी; विभिन्न माध्यम से लोगो को किया जाए जागरूक: उपायुक्त।

सरायकेला Sanjay । जिला समाहरणालय स्थित सभागार मे जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) की बैठक में मादक द्रव्य पदार्थों के नियंत्रण हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्ति के प्रति जागरूकता लाने हेतु विभिन्न माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाए। ताकि मादक पदार्थो से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लोग अवगत हो सके। मौके पर उपायुक्त ने निर्देशित किया कि जिले के सभी थाना प्रभारी, रेंजर एवं अंचल अधिकारी जिले में हो रही अफीम, गांजा की अवैध खेती पर कड़ी नजर रखते हुए समय-समय पर औचक निरीक्षण कर नियमसंगत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Advertisements

उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु संबंधित क्षेत्र के मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी तय की जाये। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका है। अतः नेशनल लेवल नारकोटिक्स टास्क फाॅर्स, डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फाॅर्स तथा पुलिस प्रशासन को एक साथ मिलकर गंभीरता से सभी केस पर ध्यान देने तथा मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों से एक-एक नोडल पदाधिकारी (शिक्षक) एवं एक-एक छात्र को चिन्हित कर प्रशिक्षण प्रदान करें।

Advertisements

चयनित नोडल पदाधिकारी एंटी ड्रग कैंपेन ऑफिसर के रूप में काम करेंगे। ताकि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों मे भी नशामुक्ति को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि ड्रग ट्रैफिकिंग को रोकने के लिए एक्सचेंज ऑफ़ इंटेलिजेंस इंफॉर्मेशन हेतु कर्मचारी, चौकीदार, रोजगार सेवक को भी शामिल किया जाए। वही ऐसे क्षेत्र जहां मादक पदार्थों की खेती होती है या मादक पदार्थों की सेवन करने वाले लोगो की संख्या अधिक है वैसे क्षेत्र में एंटी ड्रग एब्यूज एवर्नेस प्रोग्राम के तहत किसान गोष्ठी समेत अन्य कार्यक्रम चलाई जाए ताकि ड्रग से होने वाले हार्मफुल इफेक्ट से सभी को जानकारी प्रदान कर जागरूक किया जा सके।

बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर चंदन कुमार वत्स, सेंट्रल जीएसटी आयुक्त, स्थापना उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:कार्तिक पूर्णिमा और पंचक स्नान पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति की तत्वावधान होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेलवे प्रबंधक को पत्र लिखकर जिला मुख्यालय सरायकेला शहर में रेलवे स्टेशन स्थापना की मांग की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil News : जैन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर ने किया थाना प्रभारी का स्वागत…. | Vananchal 24TV Live

admin