August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

लायंस क्लब दुमका स. प. द्वारा दुर्गास्थान पूजा लगाया गया निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर संपन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

लायंस क्लब दुमका स. प. द्वारा दुर्गास्थान पूजा लगाया गया निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर संपन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

दुमका ब्यूरो  : मौसम कुमार 

लायंस क्लब दुमका स. प. के तत्वावधान में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर सार्वजनिक दुर्गास्थान पूजा पंडाल में लगाया गया निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आज बुधवार को समापन किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए पीने का शुद्ध पानी,बोतल बंद पानी के अलावे श्रद्धालुओं एवं मेला में घूमने वाले लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सेवा दिया गया। जरूरतमंद लोगों को ग्लूकोस,ओआरएस,हेंडीप्लास्ट,गज, बैंडेज,दर्द निवारक दवा,दर्द निवारक स्प्रे,डिटॉल,गैस,उल्टी,बदहजमी की दवा दी गई एवं जरूरतमंदों की ड्रेसिंग भी किया गया।श्रद्धालुओं ने राहत पाकर क्लब द्वारा किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। सार्वजनिक दुर्गास्थान पूजा समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल ने कहा कि लायंस क्लब द्वारा प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाकर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवा देने का जो कार्य किया है वह बेहद सराहनीय है। मैं आशा करता हूं कि क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष इसी तरह से पूजा पंडाल में प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद श्रद्धालुओं का उपचार किया जाएगा। हम सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य आगे भी सहयोग देते रहेंगे।

इनके अलावा पूजा समिति के सभी सदस्यों ने लायंस क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों को बेहद सराहनीय बताया। क्लब के अध्यक्ष लायन डॉक्टर शमीम अंसारी ने बताया पूरे पूजा एवं मेला के दरम्यान दुर्गा स्थान पूजा समिति के सभी सदस्यों ने बहुत ही सकारात्मक सहयोग किया है, जिसकी वजह से चिकित्सा शिविर सफल रहा| कहा कि आगे भी पूजा पंडाल में क्लब द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।

चिकित्सा शिविर संचालन में क्लब के अध्यक्ष लायन डॉक्टर शमीम अंसारी, लायन विष्णु कुमार मेहरिया, लायन रमण कुमार वर्मा, लायन डॉ मनोज कुमार घोष, लायन डॉ अखिलेश कुमार सिन्हा, लायन डॉ पवन केशरी, लायन प्रदीप्तो मुखर्जी, लायन डॉ अमिता रक्षित,लायन चंदन कुमार साह, लायन नीरज कोठरीवाल, लायन सतीश कुमार,लायन मधुकर दत्ता, लायन रंजीता देवी, लायन अमूल्य पाल,लायन शहनाज परवीन ने मुख्य भूमिका निभाई। मौके पर अनुपमा वर्मा,आकांक्षा वर्मा,चाहत वर्मा,डॉ फिरोज़ अंसारी, मोहम्मद तनवीर हुसैन, अब्दुल रशीद,मोहम्मद एहसान,राजीव पांडे,अजीत बास्की सार्वजनिक दुर्गास्थान पूजा समिति के सदस्य नितिन कुमार जायसवाल, रविंद्र सिंह,अभिजीत मुखर्जी,संजय कुमार जायसवाल,श्री कुमार मिश्रा, राजीव कुमार जायसवाल,शिव शंकर गुप्ता,संजय रक्षित,सुनीति मोदी, वीरेंद्र सिंह,श्यामा दत्ता, राहुल,बिट्टू, कन्हैया,संजू, मनी,गोपी,बाबू,पिंटू, संजय,नंदू, पप्पू,अखिलेश,प्रवीण, नवीन,एवं महिला समिति के सदस्य सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Advertisements




Related posts

Ranchi News : टाटीसिल्वे फैक्ट्री में तैनात गार्ड को बेहोश कर लोहे का स्क्रैप लदा 9 ट्रक फरार, पुलिस ने दो ट्रक खोज निकाला….

admin

CHANDIL NEWS : नीमडीह थाना के हत्या और लूट के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में..

admin

कोलाबीरा + 2 उच्च विद्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस; जिप सदस्य शंभू मंडल ने दी शुभकामनाएं। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin