June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जमशेदपुर के लोगों ने बच्चे को गायब करने के आरोप में एक महिला को धर दबोचा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जमशेदपुर के लोगों ने बच्चे को गायब करने के आरोप में एक महिला को धर दबोचा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

जमशेदपुर:नवीन प्रधान

जमशेदपुर: शुक्रवार को बागबेड़ा थाना क्षेत्र से ढाई साल के बच्चे के रहस्यमयी ढंग से गायब होने उसके बाद करीब तीन घंटे बाद नाटकीय ढंग से बरामद होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. हालांकि मजे की बात ये है कि स्थानीय लोगों ने बच्चे को गायब करने के आरोप में एक महिला को धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया, बच्चे की मां शिकायत दर्ज कराने के लिए देर रात तक थाने में जमी रही मगर समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है.

बागबेड़ा के वायरलेस मैदान के समीप राहनेवली सविता राय नामक महिला के घर काम करने पहुंची एक महिला का ढाई साल का बेटा शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया. काफ़ी हो हंगामे के बाद बस्तिवसियों ने जब सविता पर दबाव बनाया तो शाम करीब छः बजे नाटकीय ढंग से सविता राय ने बच्चे को महिला को सौंप दिया. उधर बस्तिवसियों ने सविता पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंप दिया.

महिला ने बताया कि सविता राय ने उसके बच्चे को बिस्किट खाने दिया. इस बीच वह काम में व्यस्त हो गयी. ढाई बजे जब उसे अपने बच्चे की सुध आयी और सविता राय से अपने बच्चे के संबंध में पूछताछ की तो उसने अभिज्ञता जाहिर किया. काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो पुलिस को जानकारी देने की बात कही, जिसके बाद शाम करीब 6:00 के आसपास सविता राय ने उसे उसका बच्चा लाकर दे दिया.

महिला ने बताया कि सविता राय ने ही अपने कुछ लोगों के साथ उसके बच्चे को गायब किया था. इधर महिला देर रात तक बागबेड़ा थाने में मामला दर्ज कराने के लिए भटकती रही, मगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है.

Advertisements




Related posts

Saraikela News : अवैध स्क्रैप टॉल कारोबारीयो से वसूली को लेकर अपराधी हुए सक्रिय…. | Vananchal 24TV Live

admin

झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 का विरोध करते हुए सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का किया पुतला दहन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

हम गढ़ते हैं मिट्टी से अपनी तकदीर के साथ आपके चाहतों की तस्वीर; निवेदन है दीपावली के पावन पर्व पर जलाएं मिट्टी के दीये… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin