August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Zip member Shambhu Mandal resolved the dispute arising out of cattle entering the paddy crop field. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : धान की फसल लगे खेत में घुसे मवेशियों से उत्पन्न विवाद को जिप सदस्य शंभू मंडल ने सुलझाया…

SARAIKELA NEWS : धान की फसल लगे खेत में घुसे मवेशियों से उत्पन्न विवाद को जिप सदस्य शंभू मंडल ने सुलझाया…
Spread the love

धान की फसल लगे खेत में घुसे मवेशियों से उत्पन्न विवाद को जिप सदस्य शंभू मंडल ने

सुलझाया…

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत तिरुलडीह गांव में ग्रामीणों द्वारा बुधवार को धान की फसल को बर्बाद किए जाने के कारण सालडीह गांव के लगभग 40 मवेशियों को बंधक बनाया गया। ग्रामीणों द्वारा फसल बर्बादी के एवज में प्रत्येक मवेशी मालिक से पांच-पांच सौ रुपए की मांग की जाने लगी। स्थानीय लोगों द्वारा जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल एवं मुखिया को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य शंभु मंडल गांव पहुंचे। तथा दोनों पक्षों से बात करते हुए मामले को शांत किया। और प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवजा भी दी गई। इस अवसर पर बीरबांस पंचायत के पूर्व मुखिया, सालडीह गांव के ग्राम प्रधान एवं तिरुलडीह गांव के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Related posts

SARAIKELA NEWS ; सोशल ऑडिट यूनिट में कार्यरत बीआरपी-वीआरपी ने बैठक कर किया संघ का गठन; शिव प्रसाद महतो बने जिला अध्यक्ष…… | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : इलेक्टरल लिटरेसी क्लब फॉर यंग वोटर के नोडल पदाधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन; पठन पठान एवं खेलकुद में युवाओं को चुनावी प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी…. | Vananchal 24TV Live

admin

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला में आज लगेगा ऊर्जा मेला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin