August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल:समावेश समारोह का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चांडिल:समावेश समारोह का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements

Advertisements

चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड कार्यालय के सभागार में आकांक्षी प्रखंड के तहत संकल्प सप्ताह में समावेश समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ राकेश गोप की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीएम व मुखिया आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संकल्प सप्ताह के तहत पंचायतों का मिट्टी एकत्रित कर घड़ा में भरकर जिला भेजा गया। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए छौऊ नृत्य के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया गया।

आकांक्षी प्रखंड में कार्य योजना तैयार करने व सबकी आकांक्षाएं, सबका विकास की लक्ष्य को पूरा करने के संबंध में प्रखंड कर्मियों व पदाधिकारियों को जानकारी दिया गया। समावेश समारोह में विभिन्न योजनाओं में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकताओं को बीडीओ के द्वारा साझा किया गया। समारोह में सहियाओं को प्रसस्ती पत्र भी सौंपा गया।

वहीं बीडीओ राकेश गोप ने बताया कि आकांक्षी प्रखंड में संकल्प सप्ताह में समावेश समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों को कार्य योजना के संबंध में जानकारी दिया गया । सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याण कारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाने पर भी चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि 3 से 9 अक्टूबर तक संकल्प सप्ताह के तहत मिट्टी संग्रह कार्यक्रम का संग्रहित मिट्टी को कलश में भरकर जिला भेजा गया।

Advertisements




Related posts

क्षत्रिय समाज का इतिहास हमेशा से ही बलिदान का रहा है, मनोज झा अपना मानसिक संतुलन का इलाज करवाएं – बिनय सिंह… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

100 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गांव में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

विजय सिंह – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin