June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jamshedpur: The meeting of Munda Samaj was organized by Baridih Mandal at Community Development Building.... News कोल्हान झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

Jamshedpur : मुंडा समाज का बैठक सामुदायिक विकास भवन में बारीडीह मंडल के द्वारा आयोजित किया गया…. | Vananchal 24TV Live

Jamshedpur : मुंडा समाज का बैठक सामुदायिक विकास भवन में बारीडीह मंडल के द्वारा आयोजित किया गया…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

जमशेदपुर: (आलोक पाण्डे) बारीडीह बागुननगर ‘डी’ ब्लॉक मुंडा समाज के सामुदायिक विकास भवन में बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण की अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित किया। जिसमें माननीय विघायक सरयू राय जी के उपस्थिति में श्री विकास सामंत जी को भाजमो अनुसूचित जनजाती मोर्चा बारीडीह मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Advertisements

भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया ने माला पहनाकर विकास सामंत जी का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्वती नाग कीे अगुवाई एवं विधायक सरयू राय की उपस्थिति में भारी संख्या में महिलाओं ने भाजमो की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की बिजली पानी की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि जनसुविधा के कार्य उपलब्ध कराने को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लोगों को हर हाल में सभी जनसुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।

Advertisements

इस अवसर पर विघायक सरयू राय के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा,, जिला मंत्री राजेश कुमार, जिला महिला उपाध्यक्ष पुतुल सिंह, बारीडीह मंडल के उपाध्यक्ष, रुपेष राय, श्यामु लोहर, युवा सुजीत, महिला पदाधिकारी मिठ्ठु सरकार, गीता कुन्डु और रिन्कु देवी आदि उपस्थित थे। स्थानीय मुंडा समाज के श्री मन्नु साडिल, श्री जयनारायण मुड़ा, श्री तापस दास ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहंम भुमिका निभाए।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : मिशन मोदी अगेन पीएम पर कार्यशाला आयोजित, हर गांव में तैयार होंगे 11 मोदी…. | Vananchal 24TV Live

admin

हम गढ़ते हैं मिट्टी से अपनी तकदीर के साथ आपके चाहतों की तस्वीर; निवेदन है दीपावली के पावन पर्व पर जलाएं मिट्टी के दीये… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कुकड़ू के 20 सूत्री अध्यक्ष का विधायक ने टीएमएच से कराया 80 हजार का बिल माफ…

admin