June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति लाइफस्टाइल शहर शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

हरेलाल महतो – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

हरेलाल महतो – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

आजसू नेता हरेलाल महतो ने हाथी प्रभावित गांव में टॉर्च व पटाखा वितरण किया…

चांडिल कल्याण पात्रा
दो दिन पहले कुकडू प्रखंड अंतर्गत चुनचुड़िया गांव समेत आसपास के गांवों में हाथियों ने उत्पात मचाया था। शनिवार सुबह हाथियों के झुंड ने कई ग्रामीणों का फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया है। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो सोमवार को चुनचुड़िया गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान हाथी प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। हरेलाल महतो ने हाथी भागने के लिए सहयोग के रूप में निजी स्तर से चुनचुड़िया गांव के करीब 20 लोगों को टॉर्च लाइट, पटाखा इत्यादि का वितरण किया। इसके अलावा ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया। ग्रामीणों ने हाथियों के उत्पात से हो रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि हाथियों पर नियंत्रण रखना वन विभाग का दायित्व है लेकिन विभाग विफल है। उन्होंने कहा कि वन विभाग भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है

Advertisements

। जो व्यक्ति सरकार संभालने में विफल है, वह ग्रामीणों का भला कैसे कर सकता है। हरेलाल महतो ने कहा कि सालभर मेहनत करने के बाद किसानों की फसल तैयार होती है, जिसे हाथियों द्वारा नष्ट कर दिया जाता है। यह सरकार की नाकामी के कारण होती हैं। किसानों को सुविधा देने के बजाय किसानों को कर्ज में डुबोने का काम हो रहा है। इस मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, बुद्धदेव बनर्जी, सुनील महतो, सुकेन महतो, महेंद्र महतो, बुधेस्वर महतो,विष्णु महतो,गुरु चरण महतो आदि मौजूद थे

Advertisements

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS :कुड़मी छात्र मोर्चा के कथित अध्यक्ष के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई दहेज प्रताड़ना का मामला; छानबीन में जुटी आदित्यपुर पुलिस. .  . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jashedpur News : जेएमएम नेता के घर पर माओवादियों ने फेंका पर्चा, तीन लाख की मांग नहीं तो परिवार सहीत खत्म करने की दी धमकी … | Vananchal 24TV Live

admin

दुमका : रानीश्वर प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया गया मीलाद उन नबी पर्व…

admin