June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
an unknown person killed himself by being cut off from the train CHANDIL NEWS: On the railway bridge of the Karu river on the border News the police engaged in the investigation of the case. कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

CHANDIL NEWS : सीमावर्ती कारू नदी के रेलवे पुल पर अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दी, मामले की जांच में जुटी पुलिस…..

CHANDIL NEWS : सीमावर्ती कारू नदी के रेलवे पुल पर अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दी, मामले की जांच में जुटी पुलिस…..
Spread the love

सीमावर्ती कारू नदी के रेलवे पुल पर अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दी,

मामले की जांच में जुटी पुलिस…..

Chandil (Bidhyut Mahato) सरायकेला खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र और दक्षिण पूर्व रेलवे के झारखंड-बंगाल सीमा के कारू नदी के पुल में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत अवस्था मे तिरुलडीह थाना की पुलिस ने एक लाश बरामद किया है। जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तिरुलडीह थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। वैसे घटना सुबह 10 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि मुरी की ओर से राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन चांडिल की ओर आ रही थी, इसी दौरान कारू नदी के पुल के पास यह घटना घटी। वैसे घटना की सूचना मिलते ही, आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी, जहां घटना के करीब एक घंटा के बाद पश्चिम बंगाल के सुईसा ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, इसके बाद झारखंड की तिरुलडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, फिर सीमा विवाद को लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल की पुलिस की कहासुनी हुई, आखिरकार तिरुलडीह थाना की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में तिरुलडीह थाना प्रभारी राकेश मुंडा ने बताया कि लाश की पहचान नही हो पायी है, वर्तमान में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, ओर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि दबे जुबान से लोग इसे आत्महत्या बता रहे है, लोग बता रहे कि व्यक्ति ने तैयार होकर आकर रेलवे की पटरी में सिर रखकर जान दे दी। वैसे पुलिस जांच ओर व्यक्ति की पहचान होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की यह आत्महत्या है या हत्या है या ओर कुछ है। खबरे लिखे जाने तक लाश की पहचान नही हो पायी थी।

राकेश मुंडा तिरुलडीह थानाप्रभारी 

Related posts

सरायकेला:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने खरसावां गोली कांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे स्वर्गीय मांगू सोय और स्वर्गीय दशरथ मांझी के प्रतिमूर्ति पर किए माल्यार्पण…

admin

राजेश कश्यप ने कहा कैग रिपोर्ट झूठ को महिमा मंडित कर प्रचार की है केंद्र सरकार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत हुआ शिविर का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin