October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड शहर सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil गैस सिलेंडर लदा ट्रक ने बिजली खंभे को मारी जोरदार टक्कर बाल बाल बचा बाईक सवार…

Chandil गैस सिलेंडर लदा ट्रक ने बिजली खंभे को मारी जोरदार टक्कर बाल बाल बचा बाईक सवार…
Spread the love

गैस सिलेंडर लदा ट्रक ने बिजली खंभे को मारी जोरदार टक्कर बाल बाल बचा बाईक सवार…

चांडिल /परमेश्वर साव  : अनुमण्डल क्षेत्र के कपाली ओपी अंर्तगत हांसाडुंगरी स्थित रहमान हार्डवेयर दुकान के समीप सुबह करीब नो बजे एक गैस सिलेंडर लदा ट्रक ने बिजली खंभे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह खंभा सड़क पार कर रहे एक मोटर साइकिल सवार युवक के समीप जा गिरा। गनीमत रही की इतनी बड़ी घटना होने के बाउजुद कोई जाल माल की क्षति नहीं हुई है। बिजली खंभे की चपेट में आने के से बाईक सवार युवक को हल्की चोट आई है लेकिन उसके बाईक के साथ साथ दूकान के बाहर खड़े चार मोटर साईकिल बिजली की तार के चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई है।

मौके पर पहुंचे झामुमो अल्पसंख्यक जिला मोर्चा अध्यक्ष शेख फरीद का कहना है कि ट्रक डोबो की ओर से इंडेन गैस गोदाम कपाली की ओर जा रही थी इस दौरान ट्रक हांसाडुंगरी स्थित रहमान हार्डवेयर दुकान के सामने अनियंत्रित होकर बिजली खंभे को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। इसी क्रम में उक्त स्थल पर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा एक व्यक्ति की दायां हाथ चोटिल हो गया है । जब इसकी सूचना उक्त स्थल पर मौजूद लोगों ने स्थनीय प्रशासन को दी तब कपाली ओपी प्रभारी संदीप कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कारवाई में जुट गई।

Related posts

दशरथ गागराई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आदिवासी समाज ने किया करियर काउंसलिंग सह छात्र सम्मान समारोह का आयोजन . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur News : जमशेदपुर उपायुक्त ने छठ घाटों की तैयारी को लेकर नगर निकायों को दिया दिशा-निर्देश, कहां जल्द शहर के 52 छठ घाटों पर साफ सफाई कर. डेंज़र जोन,को चिन्हित करें…….

admin