June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil News. JMM Kukdu block told in a press conference that the section of runoff on social media.. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil News. JMM कुकडू प्रखंड ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की सोशल मीडिया पर अपवाह का किया खंड …..

Chandil News.  JMM कुकडू प्रखंड ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की सोशल मीडिया पर अपवाह का किया खंड …..
Spread the love

JMM कुकडू प्रखंड ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की सोशल मीडिया पर अपवाह का किया खंड …..

 

Chandil (कल्याण पात्रा)  ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तिरुलडीह शहीद चौक के सामने आज झामुमो कुकडु प्रखंड कमिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें झामुमो के बीस सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो के वरिष्ठ नेता शक्ति पद महतो ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि किसी ने झामुमो कुकडु प्रखंड कमिटी के बारे में दिग्भ्रमित बाते व कुकडु प्रखंड कमिटी में गुट बाजी की जिक्र किया गया है जो बिल्कुल गलत है।पार्टी में एक जुटना बना हुआ है किसी भी प्रकार का कोई आपसी मनमुटाव भी नही है।वही उन्होंने कहाँ कि जीप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो द्वारा दीपावली, बंदना आदि का शुभकामना का एक पोस्टर कुकडु प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने लगाया गया है जिसमे गुरुजी,माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,मंत्री चोम्पई सोरेन,शुभेंदु महतो एवम सुनील महतो का फोटो लगाया गया है जिसमे ईचागढ़ के विधायक सबिता महतो का फोटो नही लगाया गया है जो कि गलत है।अपनी ऊंची पहुच एवम विधायक से दूरी को दर्शाने के मानसिकता से ऐसा किया गया है जिसे झामुमो के कुकडु प्रखंड कमिटी वर्दाश्त नही करेगी।वही झामुमो के कुकडु प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने कहा कि मामले की जानकारी जिला कमिटी एवम विधायक सबिता महतो को दी जा रही है एवम इस पर उचित करवाई की मांग प्रखंड कमिटी करती है।वही उन्होंने आगे कहा कि जीप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो और सुनील महतो झामुमो के सदस्य भी नही है तो फिर उन्होंने झामुमो के बैनर का उपयोग कैसे किया।झामुमो कुकडु प्रखंड उपाध्यक्ष नव किशोर हांसदा ने कहा कि कुकडु प्रखंड कमिटी जिला कमिटी से मांग करती है कि मामले का संज्ञान लेते हुए इस पर करवाई हो।वही जब पत्रकारों ने विधायक चुनाव के टिकट के बारे में पूछा तो शक्ति पद महतो एवम सभी ससदयों ने एक सुर में कहा कि झामुमो शाहिद परिवार का सम्मान करती है एवम शीट हमेशा शहिद परिवार को ही मिलेगा।वही उन्होंने आगे कहा कि सबिता महतो क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क करती है एवम आम जनताओं के बीच हमेशा रहती है उनकी लोकप्रियता को बढ़ते देख कुछ लोगो के मन मे खलबली मची हुई है जो ओछी हरकरत करते हुए दिखे जा रहें है। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो के वरिष्ठ नेता शक्ति पद महतो,कुकडु प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो,उपाध्यक्ष नव किशोर हांसदा,वरिष्ठ कार्यकर्ता निरंजन महतो,शमशेल अली, स्वपन महतो,धीरज महतो,गोपेश्वर महतो,सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने विधायक दीपक बिरुवा को सौंपा 18 सूत्री मांग पत्र… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कलाकार टाटा हिटैची कंपनी मे पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित कर जागरूक किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांडिल नगर इकाई ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती को  जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया .. | Vananchal 24TV Live

admin