October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

Ramgarh नवमी पर मां के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़…

Ramgarh  नवमी पर मां के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़…
Spread the love

नवमी पर मां के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

चैत्र नवरात्र के नवमी पर गुरुवार को मां दुर्गा के पूजन एवं दर्शन के लिए भीड़ जुटी थी। चितरपुर प्रखंड के सभी दुर्गा मंदिरों में जहां चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है, वहां भक्त जुटे थे। अहले सुबह से पूजा के लिए महिला भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटने लगी थी। हाथों में पूजन सामग्री प्रसाद लिए महिला भक्त मंदिर की ओर चल पड़ी थी। यह सिलसिला दोपहर तक जारी था। वहीं शाम में भी आरती एवं दीपक जलाने के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटी रही। गुरुवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप नवम सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। चितरपुर के बड़कीपोना, छोटकीपोना आदि मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। सभी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्त जुटे थे। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा।

Related posts

Chandil स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, किया गया मुफ्त इलाज व दवा वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : प्रखंड स्तरीय चलो झारखंड प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय हुदू के छात्रों ने किया उम्दा प्रदर्शन…

admin

RAJNAGAR BREKING : लेकड़ाकोचा मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में स्कूटी सवार घायल।समाजसेवीयों की मदद से पहुँचा अस्पताल। | Vananchal 24TV Live

admin