August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Kanhaiya Singh murder case: Aparna's bail pleas were rejected by the PDJ court. क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : क्षेत्र चर्चित कन्हैया सिंह हत्याकांड : अपर्णा की जमानत याचिकाएं पीडीजे की अदालत ने खारिज की…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : क्षेत्र चर्चित कन्हैया सिंह हत्याकांड : अपर्णा की जमानत याचिकाएं पीडीजे की अदालत ने खारिज की…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

क्षेत्र चर्चित कन्हैया सिंह हत्याकांड :

Advertisements

प्यार में रोड़ा बन रहे अपने ही पिता की प्रेमी संग

मिल हत्या कराने वाली लाडली बेटी अपर्णा की

जमानत याचिकाएं पीडीजे की अदालत ने खारिज

की….

सरायकेला Sanjay । क्षेत्र चर्चित रहे कन्हैया सिंह हत्याकांड मामले पर सुनवाई करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार की अदालत ने मामले की मुख्य आरोपी अपर्णा सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कलियुग के विभत्स घटना के रूप में चिन्हित उक्त मामले के संबंध में बताते चलें कि बीते 29 जून को आदित्यपुर निवासी पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले और व्यवसायी कन्हैया सिंह की हत्या हो गई थी।

Advertisements

हाई प्रोफाइल और राजनीतिक दबाव के बीच पुलिस ने शुन्य से शुरू कर 9 दिनों के भीतर मामले का खुलासा कर लिया था। जिसमें रिश्ते और प्रेम संबंध की एक दिल हिला देने वाली कहानी सामने आई थी। जिसमें मृतक कन्हैया सिंह की अपनी लाडली बेटी अपर्णा सिंह ने अपने प्रेमी राजवीर सिंह के साथ मिलकर अपने ही पिता कन्हैया सिंह की हत्या करवा दी थी।

पूरे मामले में कन्हैया सिंह की हत्या की सूत्रधार उनकी अपनी बेटी अपर्णा सिंह ही बनी थी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने आरोपी अपर्णा सिंह की जमानत याचिका पर जिरह सुनते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

Advertisements




Related posts

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत राहरगोड़ा में दो लोगों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर  पथराव…

admin

Saraikela : इग्नू के प्रमोशनल मीटिंग का हुआ आयोजन…

admin

सरायकेला:एसएमसी सशक्तिकरण को लेकर बीआरपी-सीआरपी के दो दिवसीय अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin