August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

झारखंड पुलिस एसोसिएशन जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने पुरानी पुलिस लाइन संजय ग्राम में की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

झारखंड पुलिस एसोसिएशन जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने पुरानी पुलिस लाइन संजय ग्राम में की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। झारखंड पुलिस एसोसिएशन सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी की अध्यक्षता में पुरानी पुलिस लाइन संजय ग्राम में पुलिस एसोसिएशन के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की गई। बैठक में पुलिस कल्याण कार्य हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। साथ ही वर्तमान में हो रहे कुछ असामाजिक कार्यों से पुलिस की छवि खराब होने की स्थिति में पर गंभीर रूप से विचार विमर्श किया गया तथा इस मुद्दे पर केंद्रीय कार्यालय रांची को भी सूचित करने का आश्वासन दिया गया।

एवं गहराई से इस पर विचार करने हेतु केंद्रीय कार्यालय रांची को सूचना दी गई। पुलिस पदाधिकारियों की कुछ अन्य समस्याएं जैसे आवासन, पीने के पानी की उपलब्धता, विभिन्न पीकेटों एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से नियमित बदली, टीए की नियमित निकासी आदि समस्याओं पर पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित करने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु आश्वासित किया गया। बैठक में पुलिस एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी, उपाध्यक्ष रामनाथ बानरा, संयुक्त सचिव राकेश पांडे, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, सचिव अनिल कुमार यादव तथा पुलिस मेंस एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Chandil News : जनसंख्या नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरण उड़िसा से चाण्डिल पहुंची, विघालय प्रबंधक ने आगतुओं का किया भव्य स्वागत किया गया । | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil : चाण्डिल पुलिस ने 51 घंटे के अन्दर व्यवयायी दिलिप महतो को सकुशल किया बरामद….

admin

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin