August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News One day workshop of BJP OBC Morcha on data management... झारखण्ड

SARAIKELA NEWS : डाटा प्रबंधन के ऊपर भाजपा ओबीसी मोर्चा की हुई एक दिवसीय कार्यशाला…

SARAIKELA NEWS :  डाटा प्रबंधन के ऊपर भाजपा ओबीसी मोर्चा की हुई एक दिवसीय कार्यशाला…
Spread the love

डाटा प्रबंधन के ऊपर भाजपा ओबीसी मोर्चा की हुई एक दिवसीय कार्यशाला…

सरायकेला SANJAY। आदित्यपुर स्थित होटल मधुबन के सभागार में भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णा प्रधान की अध्यक्षता में भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं के लिए डाटा प्रबंधन के ऊपर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक के रूप में मौजूद जिला के मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा में कार्यशाला में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को सरल ऐप की उपयोगिता और उनके प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। जिला सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के मोबाइल में सरल ऐप को डाउनलोड करवाया, साथ ही उन्हे सरल ऐप पर अपना प्रोफाइल बनाना सिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रधान ने कहा कि भविष्य में सरल ऐप भाजपा के हरेक कार्यकर्ता का पहचान होगा। यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे जिले के सभी कार्यकर्ता के फोन में सरल ऐप लोड करवाएं और उनका प्रोफाइल बनवाएं। उन्होंने कहा कि कार्यशाला से जो भी सीख कर जा रहें है उसे अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को भी सिखाना है। आने वाले समय में सरल ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोबाइल से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता के मोबाइल फोन में मौजूद रहेगा। मंच का संचालन जिला महामंत्री संतोष शाहा ने किया। कार्यशाला में डाटा प्रबंधन कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ मनोज, सह संयोजक मनोज महतो, जिला मंत्री किशन प्रधान, सोशल मीडिया प्रभारी सत्यजीत साहू, अशोक साहू, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related posts

अनगड़ा प्रखंड के  मॉडल विद्यालय के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया गया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

नवपदस्थापित एसडीओ ने की पदभार ग्रहण; जनकल्याणकारी और जनोपयोगी योजनाओं को आगे बढ़ना गिनाई प्राथमिकता…

admin

Saraikela : भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के लिए डाटा प्रबंधन के ऊपर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन…

admin