October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Preparations for Khatiani Johar Yatra completed; Chief Minister Hemant Soren will reach today; Preparing for the grand welcome... झारखण्ड

खतियानी जोहार यात्रा को लेकर तैयारी पूरी; आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; भव्य स्वागत की तैयारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

खतियानी जोहार यात्रा को लेकर तैयारी पूरी; आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; भव्य स्वागत की तैयारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला: खतियानी जोहार यात्रा को लेकर जिले में तैयारी पूरी हो चुकी है। जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। इस जोहार यात्रा में हजारों की संख्या में लोग गांव देहात से पहुचेंगे। जिन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम में बने भव्य मंच से होगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से टाईट कर दी गई है। सरायकेला में चाईबासा व जमशेदपुर से फोर्स को बुलाया गया है। ताकि अधिक से अधिक संख्या में फोर्स मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से लेकर भ्रमण स्थल तक तैनात रहेंगे। सरायकेला में सुबह से ही बड़े वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कार्यक्रम के समाप्ति के बाद बड़े वाहनों का परिचालन शुरु किया जाएगा।

Advertisements

—-
सवा एक बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11.35 बजे रांची मुख्लाय से निकलेंगे। 12.35 बजे काशी साहू महाविद्यालय में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। दोपहर 1.15 बजे बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचकर खतियानी जोहार यात्रा का शुभारंभ करेंगे। जहां हजारों की संख्या में लोगों द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया जाएगा। दोपहर तीन बजे स्टेडियम से वे प्रस्थान करेंगे। छह बजे शाम को वे जमशेदपुर परिसदन पहुंचेंगे। इस दौरान वे समयानुसार सदर अस्पताल सरायकेला, दुर्गा मंदिर फिर उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में तैयार हो रहे कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। लौटने के दौरान तितिरबिला में बन रहे राज्य के सबसे बड़े देशाऊली का स्थल निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद गांजिया बैराज पहुंचकर मंत्री चंपाई सोरेन के ड्रीम प्रोजेक्ट सिंचाई के लिए तैयार किए जा रहे प्रोजेक्टर निरीक्षण करेंगे। इसके बाद गम्हरिया टायो गेट के समीप संथालियों के जाहेरथान जाएंगे।
—

उपायुक्त व एसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आनन्द प्रकाश ने सुरक्षा का जायजा रविवार को लिया। इसके तहत कार्यक्रम स्थल बिरसामुंडा स्टेडियम, सदर अस्पताल, केवीपीएस स्कूल, तितिरबिला, जाहरेथान, गाजिया बैराज, घोड़ाबाबा मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय के अधिकारियों की पूरी टीम उपायुक्त व एसपी के साथ रहे।

Advertisements




Related posts

NamKum News : आरती कुजुर के आवास सम्बधित आवेदन पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से मांगा जांच रिर्पोट….

admin

Aditypur News आदित्यपुर नगर निगम की योजना में घोटाले का आरोप, पाइप नाले को लेकर गहराया विवाद | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ़:सुबोध सिंह एवं शशिभूषण भगत के नेतृत्व में भोपाल पहुंचे झारखंड के विस्तारक्र हुआ भव्य स्वागत

admin