October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Bajrangbali puja kameti hensal hensal news News Rajnagar news कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

RAJNAGAR NEWS: हेंसल में मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा।अष्टम पहर अखंड हरि नाम संकीर्तन का हुआ शुभारंभ।

RAJNAGAR NEWS: हेंसल में मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा।अष्टम पहर अखंड हरि नाम संकीर्तन का हुआ शुभारंभ।
Spread the love

हेंसल में मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा।अष्टम पहर अखंड हरि नाम संकीर्तन का हुआ शुभारंभ।

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :- राजनगर प्रखंड के हेंसल बाजार स्थति शिव मंदिर के समीप मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा कमेटी के तत्वधान हरिमंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई।इस मौके पर मंगलवार से अष्टम पहर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन भी किया गया।जहां एदल एवं आस पास के भजन मंडली द्वारा हरे राम हरे कृष्णा के नाम से पूरा हेंसल गूंजने लगा।जहां सैकड़ो की संख्या भक्त जन पहुँचे।
बता दें कि विश्वकर्मा पूजा कमेटी हेंसल के सदस्यों का सपना था कि बाजार क्षेत्र में हरी मंदिर की स्थापना हों। मंगलवार को हरिमंदिर और मंदिर प्रांगण में स्थित हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर कमेटी के सपने एवं ग्रामीणों की आस्था को सार्थक रूप दिया गया।वहीं हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से गाँव भक्तिमय बना है।और भक्तों में हरि नाम संकीर्तन अनुष्ठान को लेकर काफी उल्लास है।इसी दौरान भोग प्रशाद का भी वितरण किया गया।पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने में विश्वकर्मा पूजा कमेटी हेंसल एवं ग्रामीणों का काफी सराहनीय योगदान रहा है।

Related posts

Saraikela News : नपं अध्यक्षा ने दुर्गा पूजा को लेकर प्रमुख चौकों में खराब पड़े हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने के निर्देश दिए…..

admin

सदर अस्पताल के दूसरे तल्ले से कूदकर 55 वर्षीय इलाजरत अधेड़ मरीज ने दी जान, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा सुष्मिता साहू श्रुति लेखक के सहयोग से मैट्रिक की परीक्षा में हुई शामिल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin