August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कांड्रा स्टेशन में  टाटा -पटना  और  टाटा -कटिहार  ट्रेन के ठहराव के लिए ग्रामीणो ने मांग पत्र सौपा.... झारखण्ड बिना सूचना के डीआरएम पहुंचे कांड्रा स्टेशन कर्मचारियों में भय का माहौल राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : बिना सूचना के डीआरएम पहुंचे कांड्रा स्टेशन कर्मचारियों में भय का माहौल ,कांड्रा स्टेशन में  टाटा -पटना  और  टाटा -कटिहार  ट्रेन के ठहराव के लिए ग्रामीणो ने मांग पत्र सौपा….  | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : बिना सूचना के डीआरएम पहुंचे कांड्रा स्टेशन कर्मचारियों में भय का माहौल ,कांड्रा स्टेशन में  टाटा -पटना  और  टाटा -कटिहार  ट्रेन के ठहराव के लिए ग्रामीणो ने मांग पत्र सौपा….  | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला — चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम बिना सूचना के औचक निरीक्षण करने हावड़ा चक्रधरपुर पैसेंजर ट्रेन से कांड्रा स्टेशन पहुंचे और कर सीधे कांड्रा स्टेशन के कंट्रोल रूम में पहुंचकर कार्यों की जानकारी स्टेशन प्रबंधक से ली एवं दिशा निर्देश दिए डीआरएम के अचानक से कांड्रा स्टेशन पहुंचने पर रेल कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यों में एक्टिव हो गए वहीं डीआरएम ने कांड्रा स्टेशन प्रबंधक से रेलवे से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली

Advertisements

डीआरएम ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है कांड्रा स्टेशन में पूर्व में रुकने वाली टाटा पटना एक्सप्रेस ट्रेन टाटा कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन जिसका स्टॉपेज कोरोना काल से बंद है चालू करने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जिन ट्रेनों का स्टॉपेज बंद किया गया है उसका रिव्यू किया जा रहा है

Advertisements

 

उनके द्वारा विकसित रिपोर्ट रेल विभाग को जल्द से जल्द दिया जाएगा कांड्रा स्टेशन में अन्य समस्याओं के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि स्टेशन प्रबंधक से विस्तृत जानकारी लेने के बाद ही मैं कुछ बता पाऊंगा उसके बाद डीआरएम टाटा बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन के इंजन बोगी में खड़े होकर टाटा के लिए रवाना हो गए। डीआरएम के कांड्रा स्टेशन से टाटा जाने के बाद रेल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

Advertisements




Related posts

कृषि प्रकृति की जमीन पर आवास बनाकर किया जा रहा है व्यवसायिक उपयोग; वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशेन मार्डी ने जताई आपत्ति . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : ऐतिहासिक रहा सरायकेला में खतियानी जोहार यात्रा: सनंद आचार्य…

admin

24 मार्च को विशाल सरहुल महोत्सव के साथ 25 मार्च को बाहा सेंदरा यात्रा का होगा भव्य आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin