October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

शहीद संस्मरण दिवस पर शहीदों के सम्मान में दी गई शोक सलामी…

शहीद संस्मरण दिवस पर शहीदों के सम्मान में दी गई शोक सलामी…
Spread the love

शहीद संस्मरण दिवस पर शहीदों के सम्मान में दी गई शोक सलामी…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला-खरसावां जिले के दुगनी स्थित पुलिस केन्द्र परिसर में शहीद संस्मरण दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। शहीद संस्मरण दिवस पूरे भारतवर्ष में अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शहीदों के सम्मान में शोक सलामी दी गयी। इसके बाद शहीद स्मारक पर लगे शहीदों के तस्वीरों पर पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी ने शहीद पुलिस कर्मियों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के परिजनों को बुके, शॉल, साड़ी एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने शहीदों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें पुलिस परिवार की तरफ से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया।

Related posts

गणेश महाली – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कोल्हान डीआईजी के निर्देश पर चाण्डिल थाना के बिरीगोड़ा में चारदिवारी के अन्दर चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का किया खुलासा – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति पहुंची सरायकेला; परिसदन में की समीक्षात्मक बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin