October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड रामगढ़ सुर्खियां

रामगढ़:झारखंड के सभी सवा 03 करोड़ लोगों का अधिवेशन होगा :मनोज़… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

रामगढ़:झारखंड के सभी सवा 03 करोड़ लोगों का अधिवेशन होगा :मनोज़… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

आजसू पार्टी जिला कार्यालय में छावनी परिषद कमिटी के बैठक किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो एवं विशिष्ट अतिथि अनुज तिवारी,विभन सिंह, कुलदीप वर्मा शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल एंव संचालन सचिव नीरज मण्डल के द्वारा किया गया। मनोज़ कुमार महतो ने बताया कि पूरे 363 प्रखंड से हज़ारों कार्यकर्ता तीन दिवसीय महाधिवेशन में होंगे शामिल।

आजसू पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महाधिवेशन में प्रथम एवं द्वितीय दिन पूरे झारखंड से 5 हज़ार पदेन पदाधिकारी भाग लेंगे और अंतिम दिन खुला अधिवेशन है जिसमे पूरे झारखंड से 1 लाख से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर झारखंड की दिशा और दशा को तय करेगी। उन्होंने कहा कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो एवं गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में होने वाले महाधिवेशन को राज्य का अधिवेशन बनाना चाहते है,इसके लिए राज्य के प्रत्येक गांव का प्रतिनिधित्व महाधिवेशन में शामिल होंगे।

प्रदेश के सभी युवाओं, महिलाओं,बुजुर्गों की समस्यओं, विचारों और सुझावों पर मंथन हेतु पार्टी के महाधिवेशन का आयोजन हो रहा हैं। अधिवेशन आजसू के 1 लाख पदेन पदाधिकारियों का नही,बल्कि झारखंड के सभी सवा 03 करोड़ लोगों का अधिवेशन होगा।इस आयोजन में राज्य के सभी 32 हज़ार गांव के प्रतिनिधि शामिल होंगे और राज्य के विभिन्न विषयों पर विचार का आदान प्रदान करेंगे। महाधिवेशन में आजसू पार्टी के भावी कार्यक्रमों के साथ साथ पूर्व में हुए कार्यक्रमों पर भी चर्चा किया जाएगा। उक्त मौके पर राकेश सिन्हा,विक्की ठाकुर,सतीश कुशवाहा इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

ईचागढ़ विधान सभा के 12 सड़कों लगभग 28 करोड़ की योजना धरातल पर, विधायक के कार्यो का ग्रामीणों ने की सहराना … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में मैट्रिक के 260 तथा इंटर के 26 छात्र रहे अनुपस्थित. . .

admin

सरायकेला:पहल: प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत विद्यालय में पहले पहुंचने वाले 10 छात्रों का शिक्षकों ने फूलमाला पहनकर किया स्वागत…

admin