August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
after not getting the answer News Ranchi News: Imran reached his in-laws' in-laws to find his wife with Katta the brother-in-law survived. the brother-in-law was fired क्राइम झारखण्ड राज्य शहर सुर्खियां

Ranchi News : इमरान अपनी पत्नी को कट्टा के साथ खोजने पहुंचे ससुराल, जवाब नहीं मिलने पर साला पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे साला.. | Vananchal 24TV Live

Ranchi News : इमरान अपनी पत्नी को कट्टा के साथ खोजने पहुंचे ससुराल, जवाब नहीं मिलने पर साला पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे साला.. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

इमरान अपनी पत्नी को कट्टा के साथ खोजने पहुंचे

ससुराल, जवाब नहीं मिलने पर साला पर चलाई

गोली, बाल-बाल बचे साला…..

रॉची डेस्क :  राजधानी रांची के पुंदाग में दिन दहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली निशाने पर नहीं लगी जिससे युवक बाल बाल बच गया । वही सारी घटना वारदात की सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में युवक फायरिंग करते हुये कैद है वही सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद भी पुंदाग पुलिस घटना से बेखबर रही। वही बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में फायरिंग हुई। गोली चलाने वाला रिश्ते में युवक का जीजा है। पुलिस गोली चलाने वाले युवक को तलाश रही है । जल्द पकड़े जाने की बात कही ।

Advertisements

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुंदाग थाना क्षेत्र के इलाहीनगर में रहनेवाले एक शख्स की बहन की शादी इमरान नाम के एक युवक से हुई है। कुछ दिन से इमरान की बीवी अपने घर में नहीं है। इमरान को शक था कि उसकी बीवी अपने मायके चली गई है, लेकिन उसके ससुराल वाले कुछ नहीं बता रहे हैं।

Advertisements

इसी गुस्से में गुरुवार की दोपहर इमरान हथियार लेकर अपने ससुराल पहुंच गया। वहां पहले उसने जमकर हंगामा किया, इसके बाद भी जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो वह घर के बाहर ही इंतजार करने लगा। इसके बाद उसका साला घर से बाहर निकलता है। तब इमरान पिस्टल को कॉक कर उसपर फायरिंग करता है। वह मिस फायर हो जाता है। फिर दूसरी गोली फायर की जाती है, इस बार भी निशाना चूक गया। साला वहां से भाग निकला। गोली चलने की आवाज पर जब आसपास से लोगों का जुटना शुरू हुआ तो इमरान वहां से खिसक निकला।

Advertisements




Related posts

Ranchi News : ए बी पी एस एस पी रांची जिला इकाई कि बैठक सपन्न । बैठक में संगठन के विस्तार एवं संगठनके मजबूती पर मंथन किया गया । मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत फौजी की मुहैया सुविधा पर दंग हुये…

admin

Ramgarh ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा ने लोकल सेल चालू करने की मांग को ले सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

नीतीश कुमार – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin