August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

रामगढ़:30 सितंबर को रजरप्पा मंदिर परिसर में होगा भव्य गंगा आरती का आयोजन…

रामगढ़:30 सितंबर को रजरप्पा मंदिर परिसर में होगा भव्य गंगा आरती का आयोजन…
Spread the love

30 सितंबर को रजरप्पा मंदिर परिसर में होगा भव्य गंगा आरती का आयोजन…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

नमामि गंगे योजना के तहत 15 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक की अवधि को स्वच्छता ही सेवा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार के निर्देश पर 30 सितंबर 2023, शनिवार को शाम 5:30 बजे से रजरप्पा मंदिर परिक्षेत्र अंतर्गत दामोदर एवं भैरवी नदी के संगम पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में वीडियो संदेश जारी करते हुए उपायुक्त ने सभी जिले वासियों से 30 सितंबर को नमामि गंगे योजना के तहत रजरप्पा मंदिर परिसर में आयोजित गंगा आरती में शामिल होने की अपील की है वहीं उन्होंने सभी को जानकारी दी है कि जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा रामगढ़ शहर अंतर्गत थाना चौक के समीप गांधी घाट को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने का निर्णय लिया गया।

जिसके उपरांत गांधी घाट पर भी नियमित रूप से आरती का आयोजन किया जा सकेगा वहीं पर्यटकों व जिले वासियों के लिए वोटिंग, बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद की सुविधाएं आदि भी वहां उपलब्ध होंगी। इसे लेकर भी उपायुक्त ने सभी जिले वासियों को अपने महत्वपूर्ण सुझावों से जिला प्रशासन को अवगत कराने की अपील की हैं।

Related posts

SARAIKELA NEWS : नपं उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सचिव को ज्ञापन सौंपकर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के रिक्त पदों पर नीति संगत बहाल करने की मांग की। | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : SUCI कम्युनिस्ट पार्टी चांडिल अनुमंडल कमेटी ने  सभी ट्रेनों की ठहराव की मांग….

admin

Sahibganj : जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई आयोजित….. | Vananchal 24TV Live

admin