October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल खेल जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राँची राजनीति सुर्खियां

26बी एन शस्त्र सीमा बल ,एस एस बी अनगड़ा रांची के सौजन्य से गोंदलीपोखर मध्य एवं उच्च विद्यालय हेसल अनगड़ा में पौधारोपन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

26बी एन शस्त्र सीमा बल ,एस एस बी अनगड़ा रांची के सौजन्य से गोंदलीपोखर मध्य एवं उच्च विद्यालय हेसल अनगड़ा में पौधारोपन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

राँची/अनगड़ा Arjun Kumar । पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण कार्यक्रम अनगड़ा प्रखंड के गोंदलीपोखर मध्य एवं उच्च विद्यालय हेसल अनगड़ा, रांची के प्रांगण में हजारों पौधे लगाए गए।पौधरोपण कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के सचिव सह झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ० अमर कुमार चौधरी, कमांडेंट एस० डी० शेरखाने और इंस्पेक्टर रवि शेखर ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर किया।

Advertisements

Advertisements

यह पौधरोपण कार्यक्रम 26बी एन शस्त्र सीमा बल (एस एस बी) अनगड़ा रांची के सौजन्य से किया गया, इसके तहत विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे जैसे आम, अमरूद , आंवला,इमली आदि तथा गुलमोहर , अर्जून आदि छायादार पौधे लगाए गए। पेड़ लगाने के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार महतो एवं शिक्षकगणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पौधे एसएसबी के जवान और छात्र-छात्राओं ने लगाया। पौधों को देखरेख करने की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं को दिया गया।

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा करमाली, शिक्षक सखीचंद महतो, अरुण कुमार महतो, बलराम महतो, मोहन महतो ,बृजलाल महतो, हरी लाल महतो,खेदना महतो,राजेंद्र महतो, धनेश्वर महतो, बिना तेरेसा तिर्की सहित सभी शिक्षक शिक्षाएं, एसएसबी के जवान और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
फोटो 1

Advertisements




Related posts

वर्तमान सरकार के गलत फैसले के खिलाफ विभिन्न जन मुद्दों पर मुखर होकर आवाज बुलंद करने की तैयारी में जुटे आजसू पार्टी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

उपभोक्ताओं ने किया गम्हरिया ब्लॉक में डीलरों के खिलाफ प्रदर्शन….

admin

Saraikela News : सूरज लॉजिस्टिक कंपनी में काम के दौरान 30 वर्षीया महिला कामगार की दुर्घटना से हुई मौत, परिजनों एवं ग्रामीणों ने किया कंपनी का गेट जाम….. | Vananchal 24TV Live

admin