June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
driver and helper were seriously injured... News Saraikel: Uncontrolled overloaded trailer overturned कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikel : अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोडेड ट्रेलर,चालक और खलासी गंभीर रूप से हुए घायल…

Saraikel : अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोडेड ट्रेलर,चालक और खलासी गंभीर रूप से हुए घायल…
Spread the love

अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोडेड ट्रेलर,चालक और खलासी गंभीर रूप

से हुए घायल…

सरायकेला Sanjay । पांड्रासाली ओपी अंतर्गत सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चिरू के समीप शनिवार को एक ओवरलोडेड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें उत्तर प्रदेश निवासी 33 वर्षीय चालक हरिश चंद्र और 32 वर्षीय खलासी अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सड़क एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ही जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रेलर संख्या यूपी 93 बीटी 5107 चाईबासा रुंगटा माइन्स से माल लोड कर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जा रहा था। तभी चिरू के समीप टर्निंग में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक हरिश चंद्र ने बताया कि माइंस में गलत तरीके से माल लोड किया गया था। जिसके कारण टर्निंग में ट्रेलर घुमाने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट गया।

Related posts

सरायकेला:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को किया रवाना; मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत संचालित गतिविधियों से लोगों को करेगी जागरूक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil : तिरुलडीह पुलिस ने डाटम जंगल के पास किया एन्टी क्राइम जांच…

admin

रांची:आंतरिक शिकायत समिति की सदस्य बनी कुमुद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin