June 16, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:कार्यकारी जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में लोगों ने विश्वास जताते हुए थामा कांग्रेस पार्टी का दामन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:कार्यकारी जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में लोगों ने विश्वास जताते हुए थामा कांग्रेस पार्टी का दामन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मुबारक मोमिन के प्रयास से दर्जनों लोगों ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। मौके पर नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सुनील चंद्र महतो एवं कुकडू प्रखंड अध्यक्ष बिपत्तारिणी महतो उपस्थित रहे।

नीमडीह प्रखंड के झीमड़ी पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रुप में कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि इचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में लोग कांग्रेस पार्टी का दामन थाम करके इचागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए आगे आ रहे हैं। यह बहुत शानदार पहल है। आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी का रांची लोकसभा क्षेत्र समेत पूरे देश भर में सफाया हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने जो विकास की गंगा बहाई थी उसको वर्तमान सांसद में नाले में तब्दील कर दिया है। कार्यकर्ता जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम में इंटक प्रदेश सचिव राणा सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार मोदी सरकार ने देश भर में अघोषित रूप से आपातकाल लागू किया है और गरीबों दलितों आदिवासियों महिलाओं पर अत्याचार को बढ़ावा दे रहे हैं उससे मोदी सरकार के प्रति जनता में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदस्यता ग्रहण करने वालों कयूम अंसारी, दिलीप महतो, साबिर अंसारी, तस्लीम अंसारी, रौनक, सोहन माली, परवेज अख्तर, आदि प्रमुख ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री रामा शंकर पांडे, जिला सचिव रिजवान खान, संजय वैद्य, कुणाल राय, संदीप गोप, मंसूर अंसारी, कमलनयन, रवि कुमार, दीपक ठाकुर, दुर्योधन महतो, हरिराम सरदार, मोहन टुडू, परवेज अख्तर, मोहम्मद अशफाकुल्ला खान आदि उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Saraikela News : समाचार छपने और करवाई होने के बाद बालू माफियाओं में बढा आपसी मतभेद प्रेस के नाम पर कौन कर रहा वसूली……

admin

समाजसेवी जतीन कुमार और थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव ने संयुक्त रूप से थाना परिसर में सैंकड़ों पेड़ लगा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल को भूमि रिकॉर्ड सुधार  संचालित अभियान में जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा  प्लेटटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया …

admin