June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

गेतलसूद बजरंग चौक में बजाज शोरूम का हुआ उद्घाटन , सेंटर में सर्विसिंग की भी व्यवस्था … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

गेतलसूद बजरंग चौक में बजाज शोरूम का हुआ उद्घाटन , सेंटर में सर्विसिंग की भी व्यवस्था … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रांची: अर्जुन कुमार

अनगड़ा । राजधानी राँची के गेतलसूद बजरंग चौक के समीप सिद्धि विनायका इंटर प्राइजेज ( बजाज शोरूम ) का उद्घाटन खिजरी पूर्व विधायक रामकुमार पहान व जीप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा अनगड़ा प्रखंड प्रमुख दीपा उरांव भाजपा राँची ग्रामीण जिला अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया ।

Advertisements

इससे पूर्व शो रूम में विधिवत पूजा अर्चना किया गया । साथ में संसद प्रतिनिधि कामेश्वर चौधरी अनगड़ा पुर्व प्रमुख अनिता गाड़ी आजसू पार्टी जीला प्रवक्ता रोशनलाल मुंडा आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो सहदेव महतो व अन्य कई लोग मौजूद रहें । उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि खिजरी पुर्व विधायक रामकुमार पहान ने कहा कि अनगड़ा के गेतलसूद क्षेत्र में बाइक बाजार का शोरूम नहीं रहने से ग्राहकों में कमी खल रही थी। अब यहां के ग्राहकों को पूरा रेंज मिलेगा ।

इस क्षेत्र के नागरिकों को बाइक के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी अपना घर के नजदीक ही शोरूम होने या लाभ मिलेगा साथ ही साथ शोरूम के मालिक विना कुमारी को बधाई दिया व बताया कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर कैविनेट में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण पास कर देश के नारी शक्ति को सम्मान दिया गया है । जीप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि टू व्हीलर के नया शोरूम खुलने से गेतलसूद क्षेत्र के लोगों को बेहतर विकल्प मिला है उन्होंने कहा कि नए उद्यमियों को आगे आना चाहिए हमलोगों से जितना भी हो सके शोरूम को भरपूर सहयोग मिलेगा ।

Advertisements




Related posts

हरेलाल महतो… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

भाजपा नेता शंभू मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को दो दिवसीय झारखंडी विलुप्त परंपरा कला संस्कृति एवं खेलकूद कार्यक्रम में आने का दिया न्योता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हुदू पंचायत की जर्जर सड़क का डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजने की मांग की . . .

admin