October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Union Minister Arjun Munda paid tribute to the late head and late science teacher. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिवंगत मुखिया और दिवंगत साइंस टीचर को दी श्रद्धांजलि . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिवंगत मुखिया और दिवंगत साइंस टीचर को दी श्रद्धांजलि . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला प्रखंड के मुरूप पंचायत की मुखिया पानो महाली और मुरूप निवासी साइंस टीचर सर्वेश्वर प्रधान के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। और उनके दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को ढांढस दिलाया। इस अवसर पर मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि मुखिया पानो महली और शिक्षक सर्वेश्वर प्रधान का आकस्मिक मौत से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। विदित हो कि गत दिनों मुखिया पानो महली और शिक्षक सर्वेश्वर प्रधान का सड़क दुर्घटना में मौत हो गया था। मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, जिला अध्यक्ष विजय महतो, सांसद प्रतिनिधि जगत किशोर प्रधान, मुरूप पंचायत के प्रभारी मुखिया तापस महतो, पूर्व मुखिया धनुराम महाली, सुनील मंडल, राजेंद्र प्रधान, घासीनाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, रामप्रकाश महतो, दुर्योधन प्रधान, विश्वजीत प्रधान, विवेकानंद प्रधान, सुशील सारंगी, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, आनंद महाली आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Kolhan News : प्रमोशन, ट्रेनिंग ,और लंबित मामलों को लेकर डीआईजी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक….

admin

Ranchi : क्रिसमस की छुट्टी में बच्ची को लेने आये पिता का दुर्घटना में मौत….

admin

आदिवासी हो समाज महासभा का वार्षिक अधिवेशन 19 को… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin