June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने दो काली पूजा पंडालों का किया उद्घाटन, माता के दरबार में मत्था टेक क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने दो काली पूजा पंडालों का किया उद्घाटन, माता के दरबार में मत्था टेक क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय कुमार मिश्रा ।

काली पूजा के शुभ अवसर पर श्रीराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब जनता रो हाउस आदित्यपुर दो एवं इंदिरा बॉयज क्लब हरिओम नगर द्वारा निर्मित काली पूजा पंडाल का उद्घाटन कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा बतौर मुख्य अतिथि किया गया।उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबुज कुमार ने कहा कि मां काली भक्ति, शक्ति एवं सिद्ध की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनके पूजन एवं अर्चन से व्यक्ति के जीवन एवं समाज में आमूल चूल परिवर्तन आता है। जगत जननी मां महाकाली की कृपा प्रसाद से ही प्रकृति एवं जीव जगत का संचालन होता है।

इस अवसर पर माता के दरबार में माथा टेकते हुए उन्होंने क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना कर मां भगवती से सबको कल्याणमयी भाव से आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर श्री राम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष विष्णु बावड़ी, इंदिरा बॉयज क्लब के अध्यक्ष दिनेश दीप, संजय महापुर, सानू गोप, रवि साहनी, विपुल नारायण ओझा, जयदीप सोनार, मोहन टुडू, हरि श्याम मिश्रा, दीपक ओझा, बैजू बावड़ी, मंतोष यादव, दिनेश यादव, रघुराम कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु एवं बस्ती वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रमाशंकर पांडे एवं प्रदेश सचिव सुरेश धारी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

अभिनंदन-सह- मिलन समारोह मे पूर्व कोल्हान आयुक्त विजय सिंह को किया गया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

विद्यालय पिलीद के प्रधानाध्यापिका मिताली के भष्ट्राचार का काला लिस्ट संबधित शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव को शिकायत पत्र सौंप कर उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगें … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सीडब्ल्यूसी ने जुड़वा समेत तीन बच्चों को परिवार में किया रिस्टोर ढाई साल से मिशनरीज ऑफ चैरिटी में रह रहे थे जुड़वा भाई मां की मृत्यु के कारण समिति कर रही थी शिशूओं की देखभाल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin