June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल झारखण्ड टेक्नोलॉजी बिज़नेस राँची सुर्खियां

Ranchi : कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर सीएम हेमन्त की नजर…

Ranchi : कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर सीएम हेमन्त की नजर…
Spread the love

कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर सीएम हेमन्त की नजर

सीएम ने कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाईओवर के जंक्शन पर स्मूथ ट्रैफिक सिस्टम को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये…

रांची ब्यूरो –  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने  कांटा टोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विशेषकर कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के जंक्शन पर ट्रैफिक सिस्टम व्यवस्थित रखने की दिशा में उठाए जा रहे तकनीकी पहलुओं की जानकारी जुडको और पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं से ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर के जंक्शन पर स्मूथ ट्रैफिक के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर दिए निर्देश :-

मुख्यमंत्री ने दोनो फ्लाईओवर के निर्माण के क्रम में यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अभियंताओं से कहा कि अगर फ्लाईओवर को लेकर किसी तरह की तकनीकी अड़चन आ रही है तो उसका अविलंब समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि दोनों ही फ्लाईओवर का निर्माण तय समय तक हर हाल में हो जाना चाहिए। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाई ओवर निर्माण में आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है । इस मौके पर मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव  वंदना डाडेल और पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार मौजूद थे।

Related posts

प्रबंधन ने सकारात्मक पहल का दिया आश्वासन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

डॉ0 सुनिता ने परियोजना को सौपा ज्ञापन, तीन दिनों केे अन्दर किसानों के लिए नहर में पानी छोडने की मांग….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दिया गया प्रशिक्षण…

admin