October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

दीपों के प्रकाश से जगमग हुआ अमावस की काली रात, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली…

दीपों के प्रकाश से जगमग हुआ अमावस की काली रात, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली…
Spread the love

दीपों के प्रकाश से जगमग हुआ अमावस की काली रात, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली…

सरायकेला: संजय कुमार मिश्रा ।

अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर चलने का संदेश देती दीपोत्सव का त्यौहार दीपावली जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली और बंदनवार से सजे घरों में शाम से दीप जलाकर घरों को जगमग किया गया। इसके साथ ही माता महालक्ष्मी और श्री लक्ष्मी गणेश के पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। जिसके बाद मंदिरों में पहुंच कर लोगों ने दीपदान किए। और ईश्वर से सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।

इसके बाद पटाखों का दौर शुरू हुआ। विशेष रुप से बच्चे उत्साह के साथ विभिन्न प्रकार के पटाखे चलाते हुए देखे गए। जिससे पूरे परिदृश्य में अज्ञानता की प्रतीक मानी गई अमावस की काली रात जगमग रोशनी के बीच ज्ञान के प्रकाश से जगमगाती हुई बताई गई। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन के भी आयोजन किए गए। जहां घरों में विशेष दीपावली मीठा पकवान का दौर भी चलता रहा। इस दौरान लोग एक दूसरे से मिलते हुए दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भी देखे गए। वही सोशल मीडिया पर दिन भर दीपावली के शुभकामना देने का दौर जारी देखा गया।

Related posts

सरायकेला : जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास…

admin

सरायकेला:आईए जीवन के बेहतरीन अनुभवों से करें मुलाकात; कुछ पल इनके साथ बांटे जीवन के हसीन पलों की खुशियां…

admin

पीएनबी आरसेटी की ओर से 10 दिवसीय मशरूम की खेती का प्रशिक्षण 21 से…

admin