June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:आप सही हैं तो फिर इडी से क्यों भागते फिर रहे हैं सीएम साहब: मरांडी…

सरायकेला:आप सही हैं तो फिर इडी से क्यों भागते फिर रहे हैं सीएम साहब: मरांडी…
Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने खरसावां में संकल्प सभा को किया संबोधित…

आप सही हैं तो फिर इडी से क्यों भागते फिर रहे हैं सीएम साहब: मरांडी…

सरायकेला:संजय मिश्रा 

सरायकेला: खरसावां के डाक बांग्ला मैदान में विस स्तरीय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने जनता को छलने का काम किया है. भ्रष्ट और अक्षम राजनीतिक नेतृत्व के कारण झारखंड के हालात बिगड़े हुए हैं. खनन संपदाओं की लूट, माँ-बहनों में असुरक्षा की भावना, बिगड़ी कानून व्यवस्था, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था हेमंत सोरेन के नाकामियों को दर्शा रही है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन के खिलाफ इडी का सम्मन जारी होते ही तरह-तरह का बहाना बना कर यहां-वहां भागते फिर रहे हैं.

अगर वे गलत नहीं है, तो इडी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी सफाई क्यों नहीं दे रहे हैं. इससे स्पष्ट होता है कि ऐसी भ्रष्ट सरकार में सिर्फ लूट मची है. उन्होंने कहा कि सीएम का अगला ठिकाना होटवार जेल है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली से गरीबों के लिए पैसा और अनाज भेज रही है, लेकिन हेमंत सरकार के मंत्री और अधिकारीगण कमीशनखोरी करके गरीबों का हक भी गबन कर ले रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी गरीबों की हकमारी बर्दाश्त नहीं करेगी. कभी राशन डीलरों को कम राशन दिया जा रहा है.

साथ ही उन्हें समय पर राशन की कमीशन भी नहीं दिया जा रहा है. देश आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास के नए आयामों को छू रहा है. इसीलिए पैसों की राजनीति करने वाली कुछ भ्रष्ट पारिवारिक पार्टियां मोदी जी को रोकने के लिए एकजुट हो रही हैं. उन्होंने लोगों से 2024 के लोस व विस चुनाव में जीत दिलाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त प्रदेश बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार स्थापित करने का ‘संकल्प’ लेता है. सरकार व प्रशासन के शह पर राज्य में अवैध रुप से बालू का कारोबार चल रहा है. उन्होंने कहा कि पहले झारखंड में बड़े बड़े व्यापारी निवेश करने आते थे. लेकिन अब राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिचौलियों के कारण कोई व्यापारी निवेश के लिए नहीं आना चाहते हैं. राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है.

राज्य सरकार की बेरुखी से चौपट हुआ सिल्क उद्योग: मीरा मुंडा।
भाजपा की महिला नेत्री मीरा मुंडा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार जन कल्याणकारी कार्य करने में जुटी हुई है, वहीं राज्य सरकार विकास को प्रभावित कर रही है. विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार हावी है. दस वर्ष पूर्व तक तसर सुत कताई-बुनाई के जरीये खरसावां-कुचाई के गांवों की महिलाओं को स्वरोजगार मिलता था. तसर से जुड़े यहां के उत्पाद विदेशों में बिकते थे.

परंतु वर्तमान सरकार की बेरुखी के कारण तसर सुत कताई का कार्य ठप पड़ा हुआ है. अर्जुन मुंडा के समय में शुरु किये 500 बेड का अस्पताल अब भी अधुरा पड़ा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान की राज्य सरकार खरसावां के विकास के रफ्तार पर ब्रेक लगाने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इसका हिसाब करेगी. मीरा मुंडा ने विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य सरकार की जम कर आलोचना की साथ ही केंद्र सरकार के उपलब्धि व योजनाओं की जानकारी दी.

झामुमो ने प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया: डॉ गोस्वामी।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि सीएम ने घोषणा किया था कि खरसावां गोली कांड के शहीदों के आश्रितों को ढूंढ ढूंढ कर नौकरी देंगे. शहीद पार्क को विकसित करेंगे. परंतु अन्य घोषणाओं की तरह सीएम की यह घोषणा भी हवा हवाई साबित हुई. अब तो शहीद पार्क की रख रखाव तक नहीं होती है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने खरसावां के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया है.

उन्होंने कहा कि अब तक राज्य की हेमंत सोरेन सरकार गरीबों का चावल भी गटक जा रही है. इसे जनता की हाई लगेगी. उन्होने केंद्र के मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के बीच रखा. जल, जंगल व जमीन का नारा देने वाली झामुमो के नेताओं ने इसके आड़ में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया है. उन्होंने कहा कि बालू से तेल निकालने का खेल चल रहा है.

झामुमो की सरकार ने जनता को ठगा: शैलेंद्र सिंह।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेंद्र सिंह ने कहा कि झामुमो की सरकार ने लोक लुभावनी वायदों के सहारे राज्य की जनता को ठगने का काम किया. जनता से किये वायदों को पूरा करने में नाकाम रही. राज्य की जनता इस सरकार को सबक सिखायेगी.बाबूलाल मरांडी ने खरसावां पहुंचने पर पहले शहीद बेदी पहुंच कर खरसावां गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

साथ ही खरसावां गोली कांड में घायल हुए मांगु सोय व दशरथ माझी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया. इसके पश्चात उत्कलमणी पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इससे पूर्व खूंटपानी के भोया व खरसावां के आमदा व चांदनी चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मारांडी का भव्य स्वागत किया गया.

कईयों ने थामा भाजपा का दामन:-
कार्यक्रम में के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा. प्रधान पासिंग गुंदुवा, युवा नेता मो दबंग व भारती जोंको के नेतृत्व में बडी संख्या में समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा. इन्हें बाबूलाल मारंडी ने पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से महिला नेत्री मीरा मुंडा, जिला प्रभारी जेबी तुबिद, पूर्व विधायक मंगल सोय, जिलाध्यक्ष विजय महतो, उदय सिंहदेव, रामनाथ महतो, प्रदीप सिंहदेव, सावित्री बानरा, शैलेंद्र कुमार सिंह, लखीराम मुंडा, सतीश पुरी, अभिषेक आचार्या, मंगल सिंह मुंडा, बिषकंठ प्रधान, विश्वजीत प्रधान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Related posts

Saraikela : एसडीओ ने बीएलओ सुपरवाइजर के संग की बैठक…

admin

SARAIKELA NEWS : भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे सरायकेला; भाजपाइयों ने सर्किट हाउस में किया अभिनंदन…

admin

Ranchi News : भाजपा के पूर्व विधायक जेपी वर्मा ने जेएमएम का दामन थामा…. | Vananchal 24TV Live

admin