June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कुकरू प्रखंड में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता जन सम्मेलन का किया गया आयोजन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कुकरू प्रखंड में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता जन सम्मेलन का किया गया आयोजन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

  • सरायकेला :  संजय

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में इचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के कुकरू प्रखंड में प्रखंड कार्यकर्ता जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का कोआर्डिनेशन प्रखंड अध्यक्ष बिपत्तारिणी महतो ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इचागढ़ क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष के रूप में विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में अंबुज कुमार की नियुक्ति के पश्चात सरायकेला खरसावां जिला में कांग्रेस पार्टी की सक्रियता बढ़ी है। सभी प्रखंड क्षेत्रों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में आज कुकरू प्रखंड में प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सी रूम फॉर रेस्ट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। इस क्षेत्र में सभी गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं भरे पड़े है। कुकरू प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ता गण जागरूकता के साथ जब आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एवं गठबंधन भारी बढ़त हासिल करते हुए जीत दर्ज करेगी। उन्होंने प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी प्रशासनिक पदाधिकारियों को भारी पड़ेगा। प्रशासनिक पदाधिकारी आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त होकर के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जनों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष बिपत्तारिणी महतो, प्रदेश महिला नेत्री सुंदरी तिर्की, विल्सन तिर्की आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इचागढ़ कुकड़ू क्षेत्र के मथुरा महतो, पदम लोचन महतो, समीम अंसारी, दिगंबर महतो, अश्वत्थामा कर्मकार, कार्यक्रम प्रभारी मोहसिन आलम, विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह, राणा सिंह, रामा शंकर पांडे, जगतबंधु महतो, निमाई गोप, महावीर गोप, अर्चना महतो समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

Ramgarh : दो दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन, श्रद्धालुओं की आत्मा पवित्र व निर्मल होती हैं: सुनीता चौधरी

admin

Ramgarh उपायुक्त  ने नावाडीह पंचायत में निर्माणाधीन मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, संचालन शुरू करने का दिया निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

ग्रामीणों कहा दलमा आदिवासीयों का धार्मिक स्थल और पूर्वजों की धरोहर है व्यवसायीकरण नहीं होने दिया जाएगा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin