June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Krishna Singh Munda became block president... News Saraikal: Seraikela block unit of Jharkhand Progressive Teachers Association formed कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के सरायकेला प्रखंड इकाई का हुआ गठन, कृष्णा सिंह मुंडा बने प्रखंड अध्यक्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के सरायकेला प्रखंड इकाई का हुआ गठन, कृष्णा सिंह मुंडा बने प्रखंड अध्यक्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

vananchal

सरायकेला Sanjay। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के सरायकेला प्रखंड इकाई का चुनाव प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजमोहन यादव की अध्यक्षता में, निर्वाची पदाधिकारी जिला सचिव मंगल सिंह बेसरा एवं पर्यवेक्षक जिला संगठन सचिव संतोष कुमार महतो की देखरेख में एवं जिला अध्यक्ष कौशिक गांगुली, जिला कोषाध्यक्ष बिराजमाय मण्डल, सह कोषाध्यक्ष पंचु मार्डी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सरायकेला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में संपन्न हुए उक्त चुनाव में अध्यक्ष के पद पर कृष्णा सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष ईश्वर हांसदा, सचिव पद पर इंद्रजीत महतो, संयुक्त सचिव मुंगली सोरेन, प्रखंड संरक्षक दिलीप कुमार महतो एवं सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष निराकार महतो, प्रेस प्रवक्ता विपिन बिहारी महतो, संगठन सचिव के रूप में सीताराम सोरेन, जिला प्रतिनिधि अनूप मण्डल और मित्र सोरेन, आईटी सेल के रूप में परमेश्वर महतो को एवं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में गौतम कुमार को सर्वसम्मिति से चुना गया।

Advertisements

मौके पर बंदना कुमारी, सुभाष लायक, कारिया हेंब्रम, आयूरेन होरो, रीना शेट्टी, संगीता बारला, बिनिता आइंद, पूनम सिंह, कैरी चकी, मौसमी मन्ना, दुलाली मुर्मू, किरण बिहान, शिखा हेंब्रम, बिपुल भेंगरा, सीमा महतो, नितय सिंह मुंडा, उमेश प्रमाणिक, सुबल चंद्र सिंह एवं काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।बैठक में संघ के विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए मांगों को दोहराया गया। जिसमें सरकारी कर्मियों की सेवा काल 62 वर्ष हो, पुनरीक्षित वेतनमान दिया जाए, अंतर ज़िला स्थानान्तरण किया जाए, शिक्षकों को एनजीओ से मुक्त रखा जाए, इंक्रीमेंट एवं सेवा सत्यापन किया जाए एवं अन्य मुद्दे पर चर्चा की गई। नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा एवं शिक्षक हित में ये संघ हमेशा तत्परता के साथ काम करता रहेगा। ये अपनी लड़ाई है। इसलिए अपने मुद्दों की लड़ाई को गति देने के लिए संघ के संग रहें। चट्टानी एकता का परिचय दें। शिक्षक हित में सभी के सहयोग से हमेशा तत्परता के साथ काम करेंगे। ताकि हम मजबूती के साथ अपनी मांगों को उचित पटल पर रख सकें आपका साथ संघ को मजबूती प्रदान करेगा।

Advertisements




Related posts

राजनगर थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मनोज कुमार चौधरी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का हुआ समापन; अंतिम दिन 2762 परीक्षार्थी हुए परीक्षा में शामिल . . .

admin