October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: In the monthly disability check-up camp the disability percentage of total 156 disabled people was checked... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : मासिक दिव्यांगता जांच शिविर में कुल 156 दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रतिशत की हुई जांच…

Saraikela : मासिक दिव्यांगता जांच शिविर में कुल 156 दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रतिशत की हुई जांच…
Spread the love

मासिक दिव्यांगता जांच शिविर में कुल 156 दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रतिशत की हुई जांच…

सरायकेला  Sanjay । सदर अस्पताल सरायकेला में शनिवार को सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में मासिक दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 156 दिव्यांग जनों की शारीरिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य विकलांगता की जांच कर प्रमाण पत्र दिया गया। जानकारी हो कि सदर अस्पताल में हर महीने के 28 तारीख को शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों की दिव्यांगता प्रतिशत की जांच कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाता है। ताकि वे आम लोगों की तरह जीवन यापन कर सकें।

इसी कड़ी में सोमवार को नवंबर महीने का दिव्यांगता जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 156 दिव्यांग जनों की शारीरिक, मानसिक आदि दिव्यांगता की जांच कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को आयोजित जनवरी महीने के दिव्यांग शिविर में अस्थि रोग संबंधित 100 दिव्यांग, मानसिक से संबंधित 38 दिव्यांग, दृष्टि दोष से संबंधित 15 दिव्यांग एवं नाक कान तथा गला से संबंधित 3 समेत कुल 156 दिव्यांग जनों की दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की गई। दिव्यांगों की जांच अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ परवीन कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ महेश हेंब्रम, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ प्रदीप कुमार, नेत्र विशेषज्ञ डॉ सलीन सोसन टेपनो ने सहयोगी टीम के साथ दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की।

Related posts

Saraikela : समस्याओं को लेकर पुरे जिले से पीडीएस डीलर पहुंचे उपायुक्त कार्यालय, उपायुक्त ने मिलने से किया इंकार, डीलरों ने अपर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन…

admin

Saraikela News : राजेश ठाकुर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर खरसावां विधानसभा प्रभारी विशु हेम्ब्रम ने दी बधाई….

admin

चांडिल:आजसू ने आसनबनी पंचायत में ग्राम प्रभारियों को किया मनोनीत किया, संगठन मजबूती के लिए हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin