June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi: VHP Jharkhand office bearers are meeting all the MPs of Jharkhand... कोल्हान झारखण्ड राँची सुर्खियां

Ranchi : विहिप झारखंड के पदाधिकारी मिल रहे झारखंड के सभी सांसदों से…

Ranchi : विहिप झारखंड के पदाधिकारी मिल रहे झारखंड के सभी सांसदों से…
Spread the love

विहिप झारखंड के पदाधिकारी मिल रहे झारखंड के सभी

सांसदों से…

रांची  (कृष्ण कुमार शर्मा ) विश्व हिंदू परिषद की केन्द्रीय योजनानुसार विहिप के विशेष सम्पर्क विभाग देशभर के सभी माननीय सांसदों से संपर्क अभियान के तहत उनसे सम्पर्क कर रहे हैं। संपर्क के दूसरे दिन आज झारखंड के पांच माननीय सांसद क्रमशः केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री माननीय अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मंत्री व लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुदर्शन भगत, गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, विद्युतवरण महतो से मिला।

मिलकर विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय योजना के अंतर्गत विभिन्न विषयों की जानकारी उन्हें दी गई। जिसमें पहला देश के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र जिसमें वर्ष भर करोड़ों श्रद्धालु जाते रहते हैं उनकी सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु एक मंत्रालय बने, दूसरा देश में बढ़ती जनसंख्या असंतुलन एवं उसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए जनसंख्या नियंत्रण बिल संसद के शीतकालीन सत्र में लाने का और तीसरा देश के सभी प्रमुख मंदिरों से सरकारी नियंत्रण हटाकर नए कानून बनाकर हिन्दू समाज को सौंपने का आग्रह सभी माननीय सांसदों से किया है। सांसद सम्पर्क अभियान में झारखंड से विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सहमंत्री रंगनाथ महतो, विशेष संपर्क अभियान के प्रान्त सहप्रमुख अरविन्द सिंह, सिंहभूम विभाग विशेष सम्पर्क प्रमुख हरेराम ओझा, देवघर विभाग संगठन मंत्री कोलेश्वर टुडू दिल्ली पहुंचे हैं।

Related posts

Saraikela सभी धार्मिक संस्कारों के साथ 29 ब्रह्मकुवारों का हुआ सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

 सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है… प्रदीप वर्मा  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कुष्ठ रोग खोजी अभियान के मद्देनजर केंद्र स्तरीय टीम ने किया रामगढ़ जिले का दौरा, सही तरीके से शारीरिक जांच करने एवं कुष्ठ रोगियों का अच्छे से उपचार करने का निर्देश दिया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin