October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chatra: JCB engaged in road construction was burnt by Maoists News panic among laborers.... कोयलांचल क्राइम चतरा झारखण्ड सुर्खियां

Chatra : सड़क निर्माण में लगे जेसीबी को माओवादियों ने फूंका, मजदूरों में दहशत….

Chatra : सड़क निर्माण में लगे जेसीबी को माओवादियों ने फूंका, मजदूरों में दहशत….
Spread the love

चतरा : सड़क निर्माण में लगे जेसीबी को माओवादियों ने फूंका,

मजदूरों में दहशत….

चतराः – चतरा में भाकपा माओवादियों ने सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत के करमाही गांव के समीप दो जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। ये जेसीबी सड़क का निर्माण कार्य में लगी थी। तिलैय से बहेराडीह तक सड़क निर्माण कार्य किया जाना हैं। नक्सलियों के बढ़ रहे गतिविधियों से संवेदको में डर का माहौल पैदा हो गया है। घटना शाम 7 से 8 बजे की बीच की है। घटनास्थल से सिर्फ चार किलो मीटर पर पुलिस का पिकेट है। इसके बावजूद 20 से 25 की संख्या में नक्सलियों ने पहुंचकर घटना को अंजाम दिया है। एक जेसीबी लावालौंग निवासी जगदीश साव व दूसरा जेसीबी देवेंद्र यादव का बताया जा रहा है।

काम नहीं शुरू करने की चेतावनी

बताया जा रहा है कि माओवादी लावालौंग की ओर से आये थे। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही सीआरपीएफ जवानो के साथ छापामारी अभियान शुरू किया। कहा जा रहा है कि लेवी को लेकर माओवादियों ने घटना का अंजाम दिया है। मजदूरों ने कहा है कि काम शुरू नहीं करने की चेतावनी दी गई है। इस सड़क को साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कुछ भी निर्माण कार्य से पहले पुलिस को सूचना देना है लेकिन पुलिस को सूचना दिए बिना ही कार्य कराया जा रहा था।

Related posts

Seraikela news: भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम सहित सांगठनिक मजबूती को लेकरकांग्रेस ने की बैठक। | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:आदित्यपुर श्री राम डिवाइन स्कूल में बच्चों में देशभक्ति की भावना भरने के लिए 77वे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

डीएसई ने परीक्षा केंद्रों और रसोईया प्रशिक्षण का किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin