June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jamshedpur News : Motivation organization awarded Puja Committee for excellent performance in Durga Puja in Telco News Purvanchal Durga Puja Committee was awarded first prize.... झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम सुर्खियां

Jamshedpur News : टेल्को में दुर्गा पूजा में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर मोटिवेशन संस्था ने पूजा कमिटी को पुरस्कृत किया, पूर्वांचल दुर्गा पूजा कमिटी को प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया….

Jamshedpur News : टेल्को में दुर्गा पूजा में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर मोटिवेशन संस्था ने पूजा कमिटी को पुरस्कृत किया, पूर्वांचल दुर्गा पूजा कमिटी को प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया….
Spread the love

टेल्को में दुर्गा पूजा में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर मोटिवेशन संस्था

ने पूजा कमिटी को पुरस्कृत किया, पूर्वांचल दुर्गा पूजा कमिटी को

प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया….

जमशेदपुर (आलोक पाण्डे)  टेल्को स्थित संगीत समाज प्रांगण में मोटिवेशन संस्था के बैनर तले पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला के पुलिस अधीक्षक के विजय शंकर उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में ए०डी०एम० लौ – ऑर्डर नंदकिशोर लाल साहब, ए०एस०पी० सिटी शुभांशु जैन,ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर, टेल्को थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ,गोलमुरी ट्रैफिक प्रभारी भूषण,टाटा मोटर्स के विशाल सिंह,कोटक महिंद्रा के डिविजनल मैनेजर विकास कुमार ,कल्याणी शरण,रामाश्रय प्रसाद,उपस्थित थे।

सिटी एसपी के विजय शंकर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से इस पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया गया । पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम पुरस्कार पूर्वांचल दुर्गा पूजा कमेटी डी०रोड, द्वितीय पुरस्कार श्री राम मंदिर टेल्को एवं तृतीय पुरस्कार युवक संघ दुर्गा पूजा कमेटी लक्ष्मीनगर को दिया गया। साथ ही कई सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए । मौके पर संस्था के लोगों ने बेहतर पुलिसिंग के लिए टेल्को के थाना प्रभारी रणविजय शर्मा जी को भी पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने किया साथ ही कार्यक्रम में स्वागत भाषण समिति के महामंत्री चंद्रभान सिंह जी ने किया संचालन ज्वाइंट सेक्रेट्री आमिर सोहेल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन रियाजउद्दीन खान जी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय जी महामंत्री चंद्रभान सिंह जी ज्वाइंट सेक्रेट्री नंदलाल सिंह जी ज्वाइंट सेक्रेट्री आमिर सोहेल जी उपाध्यक्ष रियाजउद्दीन खान जी ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री मनोज सिंह जी ,जीतू सिंह एवं संजीव रंजन की भूमिका रही।

Related posts

चांडिल:एन एच आई कर्मीयो ने सांप को रास्ता पार कराया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : स्कूल से बच्ची को घर लाने गए युवक की बाईक से गिरकर हुई मौत

admin

Ramgarh कलश स्थापना के साथ बसंती नवरात्र अनुष्ठान शुभारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin