June 16, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi News : Chokesereng residents will soon get rid of the problem of drinking water: Sudesh कोल्हान झारखण्ड राजनीति सुर्खियां

Ranchi News : चोकेसेरेंग वासियों को जल्द मिलेगी पेयजल की समस्या से निजात ः सुदेश | Vananchal 24TV Live

Ranchi News : चोकेसेरेंग वासियों को जल्द मिलेगी पेयजल की समस्या से निजात ः सुदेश | Vananchal 24TV Live
Spread the love

मुरी (संदीप पाठक) – सिल्ली के चोकेसेरेंग वासियों को पेयजल की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी।इसके लिए विभागीय पहल शुरू हो गयी है। यह बातें चोकेसेरेंग गाँव के ग्रामीणों के  साथ बैठक में विधायक सुदेश कुमार महतो ने कही।उन्होंने कहा कि गांव के समीप स्वर्णरेखा नदी से गांव वासियों को पेयजल की सुविधा मुहैया कराया जाना है।इसके लिए अति शीघ्र विभागीय काम शुरू होगा।  गांवों में पेयजल की सुविधा के साथ-साथ सभी सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ना एवं बिजली उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य है।  सड़क   निर्माण एवं मरम्मती के लिए ग्रामीण बैठक कर  सड़कों को चिन्हित करें प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का  निर्माण एवं मरम्मती किया जा सके। सिंचाई के लिए बिजली की व्यवस्था हो इसके लिए विभागीय सर्वे करा कर विद्युत कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। विकास कार्य बाधित ना हो इसके लिए ग्रामीणों को एकजुट बनाए रखने का आग्रह किया।

Advertisements

ग्रामीणों ने गांव के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने ग्रामीणों के सभी समस्याओं पर जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ा बजा कर एवं फूल माला पहनाकर  परंपरिक रीति रिवाज से विधायक का  स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनंजय महतो एवं संचालन विधान महतो ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, रांची जिला परिषद के उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बढ़ाईक, उप प्रमुख, आरती देवी,  सुचन्द महतो,  सुरेंद्र महतो, हरिचरण महतो, भरत महतो, गणेश महतो, प्रतिमा देवी, कविता देवी, सुनीता देवी निर्मला देवी, अरविंद महतो, रघुनाथ महतो, विलेश महतो, समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

जिला फुटबॉल लीग का फाइनल मैच सरमाली सरायकेला बनाम आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां के बीच आज होगा, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा करेगें उद्घाटन…

admin

Jamshedpur : हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पहुंची जमशेदपुर, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शनी…

admin

आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा आहूत भारत बंद को लेकर की गई बैठक  . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin