June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Intermediate annual examination concluded; 2762 candidates appeared in the examination on the last day. News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का हुआ समापन; अंतिम दिन 2762 परीक्षार्थी हुए परीक्षा में शामिल . . .

SARAIKELA NEWS : इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का हुआ समापन; अंतिम दिन 2762 परीक्षार्थी हुए परीक्षा में शामिल . . .
Spread the love

इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का हुआ समापन; अंतिम दिन 2762 परीक्षार्थी हुए परीक्षा में शामिल . . .

सरायकेला: झारखंड अधिविद् परिषद रांची के तत्वाधान जिले में संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 का बुधवार को समापन किया गया. जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि विगत 14 मार्च से जिले में संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा संचालन का बुधवार को सफलता पूर्वक संपूर्ण करा लिया गया है. परिक्षा के अंतिम दिन इंटरमीडिएट के विज्ञान और वाणिज्य संकाय की 24 मार्च को स्थगित की गई जियोलॉजी और बिजनेस स्टडी की परीक्षा का बुधवार को आयोजन किया गया. वहीं दूसरी पाली में इंटर कला संकाय के फिलॉसोफी की परीक्षा ली गई. परीक्षा में 2893 परीक्षार्थियों में से 2762 परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिखी जबकि 131 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. डीईओ ने बताया कि इंटर की अंतिम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराई गई

Related posts

सरायकेला:जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में रोजगार मेला 10 को; सम्मानजनक वेतन, मुफ्त बस सर्विस सहित मिलेगी अन्य सुविधाएं… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:शास्त्रीय नृत्य में अंकित राय द्वितीय और सोलो एक्टिंग ड्रामा में शिल्पा प्रमाणिक तीसरे स्थान पर रही… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : लूट कर भाग रहे अपराधी को हथियार के साथ ग्रामिणों ने पकड़कर पुलिस को सौपा … | Vananchal 24TV Live

admin