June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi News: Organization empowerment campaign the block committee was reconstituted.... कोल्हान झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

Ranchi News : संगठन सशक्तिकरण अभियान, प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया….

Ranchi News : संगठन सशक्तिकरण अभियान, प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया….
Spread the love

संगठन सशक्तिकरण अभियान, प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन

किया गया….

मुरी (संजय पाठक) – सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी की एक आवश्यक बैठक नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ. राकेश किरण महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष नागेन्द्र नाथ गोस्वामी जी शामिल हुए।इस बैठक में सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी के संगठन को सशक्त एवं धारदार बनाने की रणनीति बनाई गई। आज सर्वसम्मति से प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया, जिनका सम्मान समारोह अगले दिनांक 16-10-2022 को होगा ।

बैठक में प्रखंड क्षेत्र में भी भारत जोड़ो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में झारखंड की झामुमो-कांग्रेस सरकार द्वारा आगामी दिनांक 12-10-2022 से चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना -आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम से जनता को लाभ दिलवाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया।आज की इस बैठक में मुख्य रुप से नागेश्वर महतो, विकास रजक, गुहीराम महतो,देवाशीष दत्ता, सहदेव बेदिया, शालीग्राम बेदिया, घासीराम पातर, शिवचरण महतो, महावीर महतो, शहाबुद्दीन अंसारी, लालू कोईरी, भुन्दू हजाम, शेख मुसा, रसोराज लोहरा, दशरथ कुम्हार, मलिन चन्द्र महतो, सोमरा मांझी, जगदीश मंडल, रमण महतो सहित कई अन्य शामिल थे।

Related posts

Saraikela News : संथाली फिल्म खांचर मीरू के चैरिटी शो का उद्घाटन किया सांसद प्रतिनिधि ने।

admin

Saraikela News : जिप सदस्य ने फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों को फुटबॉल देते हुए किया उत्साहवर्धन….

admin

मनोज कुमार चौधरी . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin