August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस राजनीति रामगढ़ सुर्खियां स्वास्थ्य

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दिनांक 15/06/2023 से 28/06/2023 तक कुष्ठ रोग खोजी अभियान चलाया जाना हैं। जिसके लिए रामगढ़ जिले के 1215 टोला को चिन्हित कर 201 सुपरवाइजर एवं 1157 सहियाओं के साथ 1157 टीम बनाये गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ सविता वर्मा और उनकी टीम द्वारा चितरपुर, कोठार एवं मुरामकला में कुष्ठ रोगी खोजो अभियान चलाया गया।

Advertisements

Advertisements

डॉ वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग को लेकर फैले भ्रांतियों को दूर करना एवं प्रत्येक प्रखंड के माइक्रोप्लान के अनुसार साहिया के माध्यम से घर-घर खोज अभियान किया जाना हैं। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कुष्ठ रोग कोई अभिशाप नही हैं। बल्कि समुचित उपचार से ठीक होने वाला बीमारी हैं।

उन्होने सभी से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने शरीर या किसी अन्य के शरीर पर लाल रंग का दाग दिखे तो उसकी जांच आवश्य कराए गए। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में इसका मुफ्त जांच, मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाओं के साथ प्रोत्साहन राशि व अन्य सामग्रियां भी दी जाती हैं। ज्ञात हो कि इस अभियान के तहत अब तक कुल 411 संदिग्ध लोगो मे 14 लोगो के कुष्ठ से पीड़ित होने की पहचान की गई गई। वे सभी इलाजरत्त हैं। मौके पर चिकित्सक डॉ सावन कुमार, साहिया, सुपरवाइजर सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : कक्षा 3 से 8 के बच्चों का प्रथम सावधिक परीक्षा हुई शुरू…

admin

SARAKELA NEWS : सरायकेला के जगन्नाथपुर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता का हुआ समापन, उमड़ी भक्तों की भीड़… | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ़:रजरप्पा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की चतुर्थ वार्षिक आम सभा 2022-23 का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin