October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

मारवाड़ी धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी अभियान महा जनसंपर्क अभियान संपन्न हुई भाजपा की प्रबुद्ध सम्मेलन  मे शामिल … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

मारवाड़ी धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी अभियान महा जनसंपर्क अभियान संपन्न हुई भाजपा की प्रबुद्ध सम्मेलन  मे शामिल … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

Advertisements

मारवाड़ी धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी अभियान महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज रामगढ़ जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में मारवाड़ी धर्मशाला में प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इसी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयंत सिन्हा,मंच संचालन महामंत्री प्रो. खिरोधर साहू एवं धन्यवाद ज्ञांपन छोटन सिंह ने किया गया। महापुरुषों की तश्विरों पर माल्यार्पण के पश्चात मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा की देश में लगा आपातकाल न सिर्फ कांग्रेस पार्टी की दमनकारी नीति को इंगित करता हैं। बल्कि इनकी देशविरोधी औंर भ्रष्ट मानसिकता के कारण ही देश में आजादी के बाद उन्होंने न तो कभी आम नागरिकों के हितों की चिंता की गई।

न ही देश की सीमाओं को अपने निजी स्वार्थ के कारण कभी मजबूत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां भाजपा ने देश के अंतिम पायदान के गरीब परिवारों के हितों की रक्षा हेतु न सिर्फ योजनाएं बनाई गई। उसका लाभ उन तक पहुंचे। उसकी भी चिंता की गई थी। जिसका प्रमाण करोना काल में देश के अस्सी लाखों परिवारों को दो साल तक मुफ्त राशन देने से लेकर आम जरूरतों के लिए हजारों रुपए भी जनधन खाते के माध्यम से लाभुकों तक पहुंचाया गया। जिसको पहले कांग्रेस पार्टी की सरकारों में मिलना एक सपना समझा जाता था। हमारी मोदी सरकार के मजबूत नेतृत्व में जहां देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं।

वहीं देश के अंदर विकास कार्यों को नया मुकाम मिला हैं। पर वहीं दूसरी ओर उसी भ्रष्टाचारी मानसिकता वाली राजनीतिक पार्टियों के साथ गठबंधन बनाकर ये देश को लूटने में लगे हैं। जिसका ताजा उदाहरण झारखंड राज्य हैं। मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन पर तो भ्रष्टाचार के लिए ईडी औंर सीबीआई की जांच तो चल ही रही हैं। इनके निजी सचिव से लेकर राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी जेल में बंद हैं।

उक्त मौके पर पूर्व बीससूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,प्रसिद्ध व्यवसाई तिलकराज मंगलम,प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू,रंजीत सिन्हा,कैंट मंडल अध्यक्ष शिव कुमार महतो,जिला मीडिया सह प्रभारी भीमसेन, आईटी सेल प्रभारी धीरज साहू,मणिशंकर ठाकुर,ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सोनकर उर्फ मुन्ना खटीक भाजपा इत्यादि प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:छऊ गुरु तपन कुमार पटनायक का बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रांची में हुआ स्वागत…

admin

Jamsedpur News जब कीचड़ से सने खेत में उतरी जमशेदपुर की डीसी… | Vananchal 24TV Live

admin

सरला बिरला विश्वविद्यालय का छठवां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin