June 13, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जमशेदपुर:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के दौरान पोटका के कलिकापुर पहुंचे एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा झारखंड को अपराध मुक्त बनाना है तो भाजपा को फिर से लाना है इस दौरान मुखिया समेत हजारों की संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जमशेदपुर:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के दौरान पोटका के कलिकापुर पहुंचे एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा झारखंड को अपराध मुक्त बनाना है तो भाजपा को फिर से लाना है इस दौरान मुखिया समेत हजारों की संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

जमशेदपुर/पोटका:अभिजीत सेन

Advertisements

Advertisements

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने संकल्प यात्रा के क्रम में पोटका विधानसभा के हाता पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया | इसके बाद पोटका चौक पर बाबूलाल सेवा सहयोग समिति के अध्यक्ष सीमा मंडल के नेतृत्व में गर्म जोशी से ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत करने के पश्चात कलिकापुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र मैदान पहुंचे जहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे |

इस दौरान बाबूलाल मरांडी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया वही हल्दी पोखर पूर्वी की मुखिया देवी कुमारी भूमिज 1000 से 1200की संख्या में महिला एवं पुरुष समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा, श्री मरांडी ने पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया इस दौरान कई पंचायत से पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य आदि लोगों ने भाजपा का दामन थामा,। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबंधित करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है तो गरीबों को इज्जत का घर मिला है |

पहले महिलाएं सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद घर से शौच के लिए निकलती थी | मगर इज्जत घर मोदी जी द्वारा दिया गया है जहां अब महिलाएं शान के साथ चल पा रही हैं | रक्षाबंधन के उपहार के रूप में महिलाओं के उपयोग में आने वाले रसोई गैस की कीमत में ₹200 की छूट दी गई है | वहीं झारखंड सरकार पर बरसते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में लूट की सरकार है | यहां 3 महीने से अनाज की लूट हो रही है गरीबों को अनाज नहीं मिल रहा है | तो यहां की बहू बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रही है |

चोरी, डकैती, लूट, अपहरण की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है | भाजपा सरकार को 2024 में लाना है | उनके द्वारा भ्रष्टाचार भई मुक्त प्रदेश बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को जीतने का आह्वान किया गया । इस मौके पर सांसद विद्युत् वरण महतो, सुबोध सिंह गुड्डू, सुमित श्रीवास्तव, पूर्व विधायक मेनका सरदार, वारी मुर्मू, मनोज सरदार ,उपेंद्रनाथ सरदार, गणेश सरदार, होपना महाली, विवेक श्रीवास्तव, जन्मेजय सरदार, सीमा मंडल रेणुका सरदार, देवी कुमारी भूमिज अनूप मंडल, मनोज राम ,जमीला दे, आदि उपस्थित रहें |

Advertisements




Related posts

एचपी चंद्र राय गैस एजेंसी बासुकीनाथ के द्वारा जांच के नाम पर 240 रूपये की अवैध वसूली को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर :खेसारीलाल की हिरोइन मेघा श्री की मांग भरेंगे राहुल शर्मा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड रांची के निदेशक पर्षद के प्रतिनिधियों का हुआ चुनाव…

admin