June 17, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षरों का होगा सर्वे; दिया गया प्रशिक्षण…

सरायकेला:15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षरों का होगा सर्वे; दिया गया प्रशिक्षण…
Spread the love

15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षरों का होगा सर्वे; दिया गया प्रशिक्षण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। न्यू इंडिया साक्षरता कार्यक्रम एनएलआईपी के तहत 15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षर जनों का सर्वे किया जाएगा। इसे लेकर सरायकेला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत द्वारा सभी प्रखंड एवं संकुल साधन सेवी तथा एनएलआईपी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमें बताया गया कि 24 घंटे के भीतर सभी स्कूल यूजर और सर्वेयर को अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षर जनों की पहचान कर उनका ऑनलाइन डाटा एंट्री और रजिस्ट्रेशन किया जाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड एमआईएस कोऑर्डिनेटर कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल घोष मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related posts

SARAIKELA NEWS : दोले तू दल गोविंदम, जापे तू मधुसूदनम… के जयकारे के साथ सरायकेला में निकली दोल यात्रा; नगरवासियों ने कान्हा के संग खेली गुलालों वाली होली. . .

admin

सरायकेला:आदित्यपुर श्री राम डिवाइन स्कूल में बच्चों में देशभक्ति की भावना भरने के लिए 77वे स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

संकल्प यात्रा में बीजेपी पुनः पृष्ठ भूमि तैयार करने की तैयारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin