August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

नदी में डूबकर पंचायत सेवक रमेश सोय के निधन, सरकारी महकमे में शौक की लहर, मृतक के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा अयोजित कर दी गई श्रद्धांजली …

नदी में डूबकर पंचायत सेवक रमेश सोय के निधन, सरकारी महकमे में शौक की लहर, मृतक के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा अयोजित कर दी गई श्रद्धांजली …
Spread the love

नदी में डूबकर पंचायत सेवक रमेश सोय के निधन, सरकारी महकमे में शौक की लहर, मृतक के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा अयोजित कर दी गई श्रद्धांजली …

चांडिल ( परमेश्वर साव )

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवक रमेश सोय का सोमवार को निधन हो गया। निधन के खबर से चांडिल अनुमंडल अंतर्गत सरकारी कार्यालयों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृत्यु की जानकारी होने पर नीमडीह प्रखंड और चांडिल अनुमंडल कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर कार्यालय में काम बंद कर दिया गया। शोक सभा में मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। वहीं नीमडीह प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य सामद की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

नीमडीह प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवक रमेश सोय लुपुंगडीह पंचायत में कार्यरत थे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह नहाने के लिए नदी गए थे। इस दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, नदी में अकेले नहाने के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। बाद में उन्हें नदी किनारे मृत अवस्था में पाया गया। उनकी मृत्यु की खबर से सरकारी कर्मचारियों में शोक की लहर है।

Related posts

Jamshedpur News : मारूति ने विटारा कार का भव्य लॉन्चिग समारोह का किया आयोजन, कार के लुक ने ग्राहकों का मनमोह लिया, ज्यादा माईलेज और कम किमत पर मारूति ने बाजार में विटरा कार को उतारा है ….. | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : चरणबद्ध आंदोलन के तहत दूसरे दिन भी शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर किया शिक्षण कार्य… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:कपाली में प्लस टू हाई स्कूल के छात्र-छात्रों एवं कपाली पुलिस ने नशा के सेवन के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin