October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

भारत बंद कार्यक्रम के तहत आदिवासी सेंगेल अभियान ने 1 घंटे तक जाम रखा बिरसा चौक . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

भारत बंद कार्यक्रम के तहत आदिवासी सेंगेल अभियान ने 1 घंटे तक जाम रखा बिरसा चौक . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

  • सरायकेला : SANJAY

आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा पूर्व घोषित भारत बंद कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सरायकेला-खरसावां के सेंगेल जिला परगाना अंपा हेंब्रम के नेतृत्व में जिला मुख्यालय बिरसा चौक पर लगभग एक घंटे तक मुख्य सड़क को जाम किया गया। आदिवासी सेंगल अभियान ने 7 सूत्री मांगों को लेकर बंदी का आह्वान किया गया था। जिला परगाना अंपा हेंब्रम ने कहा कि यह बंद आदिवासियों के सरना धर्म कोड लागू करने सहित छह बिंदुओं पर बुलाया गया था। जिसके तहत मारांगबुरू को जैनों से मुक्त कराकर आदिवासियों को सौंपने, संताली को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने, वोट के लोभ में कुड़मी को एसटी बनाना बंद किया जाए जो आदिवासियों का नरसंहार है, आदिवासी शासन व्यवस्था में जनतांत्रिक एवं संवैधानिक सुधार करने तथा असम के आदिवासियों को एसटी का दर्जा देने जैसे मांगो को लेकर भारत बंद बुलाया गया था। इस मौके पर मुख्य रूप से सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष धानों सोरेन, झारखंड लाको बोदरा, जिला सेंगेल मानकी करण गोडसोरा, सरायकेला प्रखंड सेंगेल मानकी प्रेमशिला मुर्मू, कोल्हान जोन महिला मोर्चा के अध्यक्ष दुर्गा सोय, पंचायत सेंगेल मानकी विजय गागराई, सिंहराय पूर्ति, सेंगेल मुंडा, रामचंद्र सोय, जोंगो पूर्ति आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

विभिन्न विभागों के स्टॉल लगा योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का होगा वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

CHANDIL NEWS : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का निरिक्षण करने आज चिलगु पहुँचे सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त … | Vananchal 24TV Live

admin

अज्ञातवास में गए भगवान जगन्नाथ,बहन शुभद्रा व भाई बलभद्र, कैथा रथयात्रा 20 जून को… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin